RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अमित शाह ने कहा, नरेन्द्र मोदी सरकार हमारी युवा पीढ़ी को ड्रग्स के खतरे से सुरक्षित कर एक नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति कटिबद्ध है।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 अक्टूबर।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार हमारी युवा पीढ़ी को ड्रग्स के खतरे से सुरक्षित कर एक नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति कटिबद्ध है।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि ड्रग्स और नार्को व्यापार के खिलाफ अभियान बिना किसी ढिलाई के जारी रहेगा। श्री शाह ने दिल्ली पुलिस को कई ऑपरेशन्स के तहत 13 हज़ार करोड़ रूपए मूल्य की ड्रग्स की ज़ब्ती, जिसमें गुजरात पुलिस के साथ मिलकर 5 हज़ार करोड़ रूपए की कोकीन की बरामदगी शामिल है, के लिए बधाई दी।
ड्रग्स के व्यापार पर हालिया सख्ती के तहत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस ने 13 अक्टूबर 2024 को गुजरात के अंकलेश्वर में एक कंपनी में छापेमारी कर 518 किलोग्राम कोकेन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5,000 करोड़ रुपये है।
इससे पहले, 01 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने महिपालपुर में एक गोदाम पर छापेमारी करके 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की खेप को जब्त किया था। जांच के दौरान 10 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली के रमेश नगर की एक दुकान से लगभग 208 किलो अतिरिक्त कोकेन बरामद हुई। Interrogation के दौरान ये पता चला कि बरामद मादक पदार्थ गुजरात के अंकलेश्वर से आया था।
इस मामले में अब तक कुल 1,289 किलोग्राम कोकेन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक थाईलैंड की मारिजुआना बरामद हो चुकी है, जिसकी कीमत 13,000 करोड़ रुपये है।

Related posts

भोजपुर:भाजपा नेता ने अखबार हॉकरों के बीच कम्बल किया वितरित।

rktvnews

सीसीआई ने वोडाफोन में अपने वोटिंग अधिकार/शेयरधारिता को 14.6 प्रतिशत से बढ़ाकर वोडाफोन ग्रुप पीएलसी में 25 फीसदी से कम करने के लिये एटलस 2022 होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

rktvnews

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री की चार बटालियनों को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किए।

rktvnews

आरईसी लिमिटेड और नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड लिमिटेड अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं और बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्त पोषण समाधान पर मिलकर काम करेंगे।

rktvnews

आरा के चौमुखा में भंडारा एवं जागरण का आयोजन।

rktvnews

देवघर:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व उपायुक्त ने लीगल सर्विसेज सह सशक्तिकरण शिविर का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment