RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: नवादा: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया जिला खनन नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)29 अक्टूबर। सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के द्वारा समाहरणालय नवादा के परिसर में जिला खनन नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया । जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सीसीटीवी डिस्प्ले का जायजा लिया एवं जिला खनन पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जिला में जितने भी बालू घाटों की शुरुआत की गई है, इसकी मॉनिटरिंग इस नियंत्रण कक्ष के द्वारा किया जाएगा । उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से खनन को पूर्ण रूप से बंद कराने हेतु इस नियंत्रण कक्ष का निर्माण किया गया ।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि ड्रोन कैमरे का भी उपयोग करने का निर्देश जिला खनन पदाधिकारी को दिया ताकि बालू माफियाओं पर और भी नकेल कसा जा सके ।
इस अवसर पर प्रभारी गोपनीय शाखा राजीव कुमार, जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन , प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अमरनाथ कुमार के साथ साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Related posts

उज्जैन:भूतड़ी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

rktvnews

जनप्रतिनिधि कतना शिशुपाल

rktvnews

फिल्म निर्माताओं के साथ यह कैसा न्याय??-निराला चौधरी

rktvnews

बक्सर: जीविका भवन, ओपेन जिम, यात्री शेड का उद्घाटन एवं आंगनवाड़ी केंद्र का किया गया शिलान्यास।

rktvnews

दरभंगा:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदान पदाधिकारी एवं माइक्रो आब्जर्वर का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन।

rktvnews

भोजपुर:जिला युवा उत्सव 2025 के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment