RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

वैशाली:मतदाताओं को जागरूक करने हेतु चलाया गया घर-घर मतदाता जागरूकता अभियान।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार)31 मार्च।जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देश पर आज बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु घर-घर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी, हाजीपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिदुपुर एवं सेक्टर पदाधिकारियों ने गृह भ्रमण कर सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। इसी क्रम में हाजीपुर प्रखंड के कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रो के क्षेत्र में सेक्टर पदाधिकारी ने गृह भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया। नेहरू युवा केंद्र वैशाली के स्वयंसेवकों द्वारा वैशाली एवं पटेरी बेलसर प्रखंड अंतर्गत घर घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया एवं गोरौल प्रखंड अंतर्गत साइकिल रैली निकाली गई। बुनियाद केंद्र बिदुपुर महनार एवं पातेपुर के कर्मियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया। आईसीडीएस के जंदाहा परियोजना अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी आंगनबाड़ी सेविकाओ एवं महिला पर्यवेक्षकों के साथ मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें घर-घर जाकर सभी मतदाताओं को जागरुक कर मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की गई। आंगनवाड़ी सेविकाओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं आसपास के लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की।

Related posts

प्रधानमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

गढ़वा:SIS GTO (अधिकारी सेवा ) बैच के प्रशिक्षण का अमन कुमार पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया शुभारंभ।

rktvnews

भारी बारिश और बाढ़ से उत्पन्न हालातों के दौरान आरोप-प्रत्यारोप मानवता और देशहित के विरुद्ध:मुख्यमंत्री

rktvnews

बक्सर: नुक्कड़ नाटक और गीत- संगीत के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की 8वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति के द्वितीय त्रैमासिक (2024-25) की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment