
पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 05 नवम्बर। मंगलवार को बिहार प्रदेश चित्रगुप्त वंशज के सदस्यों की एक बैठक अधिवक्ता राजेश सिन्हा (राजू जी) के आवास पर आयोजित की गई। बैठक मे चित्रगुप्त वंशज के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मण कुमार श्रीवास्तव (नंदू) ने इस बात पर निराशा जताई कि आज सभी दलों ने कायस्थ समाज को टिकट देने मे कोताही बरती है। उन्होंने आज के युवा पीढ़ी से अपील की कि वे अपने पढ़ाई के साथ-साथ राजनीति मे भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें ताकि राजनीतिक दलों को कायस्थ समाज का महत्व पता चले और वे बाध्य होकर कायस्थ समाज को तरजीह एवं महत्व देने पर विवश हों। अधिवक्ता राजेश सिन्हा ने बताया कि हमारी जनसंख्या को जानबूझ कर कम करके दिखाया गया है। कायस्थ समाज की संख्या उनके बताये गये आंकङों से बहुत जायदा है। प्रो. अजय कुमार पिंटू ने कहा कि बिहार राज्य की स्थापना मे मुख्य भूमिका निभाने वाले डा सच्चिदानंद सिन्हा, प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद, महामाया प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आज के राजनीति दलों के नेता इनके वंशजो को भूल रहे हैं। ये बहुत ही शर्म की बात है। बैठक मे अविनाश सिन्हा दीपू, सूरज, प्रो. पंकज श्रीवास्तव बब्लू सहित अनेकों लोगों ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किये।
