RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:प्रदेश में बनाये गये 356 सहायक मतदान केंद्र: अनुपम राजन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 29 मार्च।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रदेश के जिन मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक है, वहां पर सहायक मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं। भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति से प्रदेश में कुल 356 सहायक मतदान केंद्र बनाये गये हैं।
प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र जौरा, भितरवार, चंदेरी, खुरई, सागर, राजनगर, धौहनी, मुडवारा, जबलपुर केंट, सिहोरा, सिवनी, सौंसर, विदिशा, बासौदा, शमशाबाद, इच्छावर, सीहोर, ब्यावरा, शाजापुर, भगवानपुरा, इंदौर-3, रतलाम सिटी, जावरा और सुवासरा में एक-एक सहायक मतदान केंद्र बनाये गये हैं।
इसी तरह विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर पूर्व, छतरपुर, सिंगरौली, गाडरवारा, देवास, खरगौन, सेंधवा, झाबुआ और नागदा-खाचरौद में दो-दो सहायक मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं।
विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण, राघौगढ़, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, मंदसौर में तीन-तीन और गुना-छिंदवाड़ा, भोपाल मध्य, बड़वाह व इंदौर-4 में चार-चार, ग्वालियर, ग्वालियर दक्षिण, डबरा एवं बैरसिया में पांच-पांच सहायक मतदान केंद्र बनाये गये हैं।
विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पूर्व में सात, नरेला व देपालपुर में आठ-आठ, उज्जैन दक्षिण व उज्जैन उत्तर में नौ-नौ, इंदौर-1 में 18, इंदौर-2 में 18, सांवेर में 19, डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) में 20, हुजूर में 29, इंदौर-5 में 50 और विधानसभा क्षेत्र राऊ में 53 सहायक मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

Related posts

गोरखपुर:अकलेश सेवा शक्ति सदन परिवार, राष्ट्रीय सेवा परिषद व् डॉक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस क्लब द्वारा श्री राम लल्ला का हुआ प्राण प्रतिष्ठा।

rktvnews

14 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी ब्रिटिश संसद परिसर में पुष्पांजलि।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:संविधान दिवस पर समाहरणालय सहित सभी सरकारी कार्यालयों में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ।

rktvnews

Leave a Comment