RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:रबी फसल की सरकारी खरीद को लेकर एसीएस ने डीसी मोनिका गुप्ता से की वीडियो कांफ्रेंसिंग।

अधिकारियों की बैठक लेती डीसी मोनिका गुप्ता।

RKTVNEWS/नारनौल(महेन्द्रगढ़) 29 मार्च। रबी सीजन की फसल की खरीद को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने आज उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की तथा खरीद कार्य की समीक्षा की।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक में डीसी ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में 6 मंडियों में रबी फसल की सरकारी खरीद हो रही है। इनमें अटेली, कनीना, महेंद्रगढ़, सतनाली, नारनौल तथा नांगल चौधरी की अनाज मंडियां शामिल है। उन्होंने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों का डेटा वेरीफाई कर दिया गया है। इस पोर्टल पर सही पाए गए किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान के साथ लगते सभी नाकों पर कड़ी निगरानी की जाए। डीसी ने सरसों की भारी आवक के मध्य नजर पर्याप्त मात्रा में स्टोरेज व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मौसम के बदलाव के मध्य नजर भी सभी प्रकार की तैयारी रखने को कहा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह से सुखाकर तथा साफ करके मंडियों में लाएं।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना रहे। खरीद के बाद सही समय पर उठान कार्य हो। इसके साथ-साथ ई खरीद पोर्टल पर आई फार्म अप्रूवल होने के बाद किसानों को उनकी फसल की पेमेंट निर्धारित समय में की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। किसानों के लिए बिजली-पानी तथा शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए रखा गया है जबकि सरसों के लिए 5650 एमएसपी निश्चित है। इसी प्रकार चना फसल के लिए 5440 न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, एसडीएम नारनौल डा जितेंद्र सिंह, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज तथा नगराधीश मंजीत कुमार तथा डीएफएससी कुशलपाल बूरा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर : मोटरसाइकिल पर शराब के साथ एक शराब धन्धेबाज गिरफ्तार! करनामेपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान मंत्रालयों और विभागों की उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की: सभी विज्ञान मंत्रालय और विभाग 11 मई को संयुक्त रूप से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाएंगे।

rktvnews

डायरिया रोग के फैलने की सूचना पर आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा राहत व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

rktvnews

एनआईआरएल और महाप्रीत ने हरित ऊर्जा क्षेत्र स्थापित करने के लिए समझौता को आगे बढ़ाया।

rktvnews

आधी आबादी, अधूरी भागीदारी: ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स में भारत की गिरती साख।

rktvnews

राष्ट्रपति ने एमएनआईटी जयपुर के 18वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment