RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जिला स्तरीय विभिन्न विभागों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)27 मई।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सभी सरकारी भवनों का निर्माण निर्धारित मानकों एवं उच्च गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रस्तावित भवनों की निविदा प्रक्रिया अविलंब पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने को कहा। उन्होंने सिंचाई प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग सहित अन्य इंजीनियरिंग विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में योजनाओं की प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता तथा क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related posts

भोपाल:अंतरिक्ष उपलब्धियां और सफलताएँ देश की वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सर्दियों में प्रदूषण से बचने के लिए प्रेग्नेंट महिलाएं क्या खाएं- डॉ. चंचल शर्मा

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी मां के साथ किया पौधारोपण।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने महिला सैनिकों, नौसैनिकों और वायु सैनिकों के लिए उनके अधिकारी समकक्षों के समान मातृत्व, शिशु देखभाल और शिशु गोद लेने की छुट्टियों के प्रावधान को स्वीकृति दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्मश्री सतेंद्र सिंह।

rktvnews

रमैया कुमार सिंह महाराजा कॉलेज आरा के बने प्रशाखा पदाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment