RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा भोजपुर की कोर कमेटी और जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर 15 दिसंबर। आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे आगामी कार्यक्रमों को लिए जिला कार्यालय बामपाली मे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक दो चरणो मे हुआ।
प्रथम चरण में जिला कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमे संगठन की मजबूती, संगठन विस्तार, चल रहे कार्यक्रम की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों का विस्तार से चर्चा की गई।
दूसरे चरण के बैठक मे जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष,महामंत्री, विस्तारक और बीएलए एक की बैठक की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी राजेश वर्मा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी मे सभी कार्यकताओ का मान-सम्मान दिया जाता है। कार्यकर्ता पार्टी का रीढ होता है।आज कार्यकर्ता के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और लगातार सफलता की ओर आगे बढ रही है। हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम सभी पार्टी के विचारधारा और केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएँ।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे केन्द्र की बहुत सारी योजनाएँ देश मे चल रही है जिसका लाभ गरीब और अंतिम पायदान के लोगो को बिना किसी पैरवीकार का मिल रहा है।भाजपा के कार्यकर्ता सभी योजनाओं के बारे मे लोगो को जागरूक करने का काम कर रहे है। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा विश्वकर्मा योजना लागू किया गया है जिसके माध्यम से कामगारो का निवंधन कर उन्हे प्रशिक्षित किया जाएगा।उनको बैंक द्वारा कम ब्याज पर एक लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा और उनके उत्पादो को सरकार द्वारा बेंचवाने का कार्य भी किया जाएगा। भाजपा के कार्यकताओ द्वारा उन्हे चिह्नित कर निबंधित किया जाएगा। वैसे ही आयुष्मान योजना मे भी कार्यकताओ द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने का काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री जी द्वारा 2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प किया गया है जिसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के माध्यम से जिले के गाँवो मे केन्द्र सरकार की योजनाओ का प्रचार-प्रसार और लोगो को जागरूक किया जा रहा है। उन्होने सभी कार्यकताओ से अयोध्या मे भगवान श्री राम मंदिर दर्शन के लिए आह्वान किया।
पार्टी के विस्तार और मजबूती के लिए बूथ स्तर से जिला स्तर तक बैठक और कार्यक्रम तय किया गया।
बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे दिन दुनी रात चौगुनी विकास कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी एक संस्कारिक पार्टी है।यहाँ सबसे अधिक अनुशासन देखने को मिलता है।पार्टी के संगठित ,मोदी जी की गारंटी और जनता के विश्वास के कारण ही पार्टी को सभी जगह सफलता मिल रही है। विश्वकर्मा योजना केन्द्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसमे सभी कामगारों को इससे बहुत फायदा मिलेगा। बड़हरा विधानसभा सहित जिले भर मे इस योजना को सफल बनाने के लिए मै प्रयत्नशील हूँ।ऐसे ही सभी योजनाओं को कार्यकर्ता के माध्यम से सफल बनाने का काम किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि जिले मे विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ द्वारा नरेन्द्र मोदी जी के देश को विकसित करने के लिए योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा योजना के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा को जिला संयोजक और सभी विधानसभा मे विधानसभा संयोजक बनाया गया है।सभी 32 मंडलो अंतर्गत गाँवो के कामगारों को पंजीकरण कर लाभ दिलवाने का काम पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे।
विधान पार्षद जीवन कुमार, आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु सहित जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी जितेन्द्र पांडेय आदि ने संगठन की मजबूती, पार्टी के विस्तार और केन्द्र सरकार के योजनाओं का प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं मे ऊर्जा प्रदान की।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया।
कार्यक्रम मे दक्षिण बिहार क्षेत्रीय सह प्रभारी मिथिलेश कुशवाहा, क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट,सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विशाल सिंह,भुवर ओझा,नमो एप्प प्रदेश संयोजक रितेश रंजन,लोकसभा संयोजक शंभु चौरसिया,अशोक शर्मा,जिला महामंत्री पुनम कुशवाहा, राकेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप स़िह,मीरा यादव,सतीश भट्ट,वंदना राजवंशी, कौशल यादव,मधु मिश्रा, अरविन्द पांडेय,संतोष चंद्रवंशी, विनय बेलाऊर, संजय कुमार सिंह,रमेश कुमार कर्ण,राहुल सिंह,निलेश जैन,संतोष सिंह,संतोष तिवारी,निशांत सेंगर,रामदिनेश यादव,विभु जैन,ममता सिंह,विद्या सागर पांडेय,रितुराज, शेख कलामुद्दीन सहित विधानसभा प्रभारी,मोर्चा महामंत्री,विस्तारक,वरिष्ठ कार्यकर्तागण थे।

Related posts

गणराज्य के रूप में भारत की यात्रा।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर कहानी पाठ प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण के लिये बना है पॉक्सो अधिनियम।

rktvnews

10 अगस्त को होगा इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आगाज!जिले के 74 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिलेगी सौगात।

rktvnews

यातायात पुलिस की सराहनीय पहल!रक्षा बंधन पर भाई को हेलमेट दे गिफ्ट:कटिहार पुलिस यातायात

rktvnews

Leave a Comment