RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:मतदान दिवस पर मिलेगा सवैतनिक अवकाश।

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान)27 मार्च। लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान जिले में मतदान दिवस (19 अप्रैल) पर सभी कामगारों के लिए निजी एवम सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक संस्थानों एवं राजकीय उपक्रमों में सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि मतदान दिवस पर जिला स्थित कार्यालयों एवं कार्य स्थलों में अवकाश रहेगा, ताकि मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।
उल्लेखनीय है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 ʻखʼ के अनुसार मतदान के दिन कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश मंजूर करने की व्यवस्था की है। इसमें किसी भी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित व्यक्ति जो निर्वाचन में मतदान करने के हकदार है, उन्हें मतदान के दिन अवकाश दिया जाएगा।
अवकाश मंजूर करने की स्थिति में किसी भी ऐसे कामगार की मजदूरी से कोई कटौती या उसमें कोई कमी नहीं की जाएगी। यह प्रावधान ऐसे मतदाताओं के लिए लागू नहीं होंगे, जिनके कार्य से अनुपस्थिति के कारण उस नियोजन के संबंध में, जिसमें वह कार्यरत है, कोई खतरा या सारवान हानि हो सकती है।

Related posts

आईसीएआर संस्थानों ने वैश्विक रैंकिंग में नए आयाम स्थापित किए और भारत की कृषि उच्च शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की।

rktvnews

भोजपुर:मौनी बाबा घंटा घर के पुनर्निर्माण को लेकर हिंदू जागरण मंच की हुई महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

एन.सी.डी के तहत चिकित्सकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

चतरा:तीन दिवसीय “राजकीय इटखोरी महोत्सव” के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ की बैठक!अभ्यर्थियों को देनी होगी आपराधिक प्रकरणों की जानकारी।

rktvnews

मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय जयपुर के कोटखावदा के देहलाला में बनेगी नवीन पुलिस चौकी – संचालन के लिए 7 पदों का होगा सृजन

rktvnews

Leave a Comment