RK TV News
खबरें
Breaking Newsविद्युत

भोपाल:29, 30 एवं 31 मार्च को बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुले रहेंगे।

RKTVNEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश) 27 मार्च।मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत 29, 30 एवं 31 मार्च को बिल भुगतान केन्द्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे। विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि 29 मार्च (शुक्रवार) गुडफ्रायडे, 30 मार्च (शनिवार) तथा 31 मार्च (रविवार) को बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुले रहेंगे।
भोपाल शहर वृत्त के अंतर्गत चारों शहर संभाग तथा पश्चिम, पूर्व, दक्षिण तथा उत्तर संभाग के अंतर्गत सभी जोनल कार्यालय और दानिश नगर, मिसरोद, मण्डीदीप में बिल भुगतान केन्द्र उक्त अवकाश के दिन में भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे। बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि नगर राजधानी के जोनल आफिस में पीओएस मशीन तथा आईसेक्ट के कियोस्क के माध्यम से बिल भुगतान तथा ऑनलाइन माध्यम से भी बिल भुगतान कर सकते हैं। कंपनी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी 16 जिलों में बिजली वितरण केन्द्र/बिल भुगतान केन्द्र अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे। इसके लिए सभी मैदानी महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है।

Related posts

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने महाराजा कॉलेज आरा में चल रहे मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण।

rktvnews

चंद्र वंश में कई प्रतापी राजा हुए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

प्रखंड स्तर पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की नेपाल यात्रा संपन्न, यात्रा से रक्षा और द्विपक्षीय संबंध सुदृढ़ हुए।

rktvnews

दरभंगा:सरकारी योजनाओं से बदली तस्वीर,महिलाओं ने साझा की सफलता की कहानियाँ।

rktvnews

दंतेवाडा़ : ’हल्दी से आयेगी दीदियों के जीवन में समृद्धि।

rktvnews

Leave a Comment