RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का शुभारंभ।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)09 मार्च।भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के अंतर्गत शाखा एमएसएमई-विकास कार्यालय, धनबाद द्वारा दुमका जिले में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला दिनांक 09 मार्च से 11 मार्च 2026 तक यज्ञ मैदान, दुमका में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए मार्केटिंग सपोर्ट प्रदान करना है, जिससे स्थानीय कारीगरों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार मिल सके।

कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 09 मार्च 2026 को उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संयोजक दीपक कुमार, सहायक निदेशक ने उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को अपने पारंपरिक शिल्प और उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उद्यमिता को बढ़ावा देने और बाजार से जोड़ने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों के विकास के लिए यह आयोजन एमएसएमई-विकास कार्यालय, धनबाद द्वारा किया गया एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रदर्शनी सह व्यापार मेला से स्थानीय कारीगरों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने, बाजार से जुड़ने तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने का अवसर मिलता है। इससे राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने उपस्थित कारीगरों एवं शिल्पकारों से इस मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा मार्केटिंग के नए तरीकों को सीखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर दास कुमार एक्का, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र दुमका एवं जामताड़ा, रमाकाल चतुर्वेदी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र साहेबगंज, पाकुड़ एवं गोड्डा तथा आशुतोष कुमार सिंह, एलडीएम ने भी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने की अपील की। इसके अतिरिक्त जिला समन्वयक, एमएमएलकेयूवीबी, दुमका एवं ईओडीबी मैनेजर, जिला उद्योग केंद्र, दुमका ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान अजित कुमार, प्रबंधक, आईपीभीबी, दुमका द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को यूपीआई क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्हें डिजिटल भुगतान प्राप्त करने में सुविधा होगी। साथ ही प्रतिभागियों को जेम पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया, उद्यम पंजीकरण, पात्रता एवं मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला उद्योग केंद्र, दुमका के प्रतिनिधियों द्वारा झारखंड सरकार की विभिन्न सहायता योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेले में दुमका एवं आसपास के जिलों के लगभग 60 शिल्पकारों और कारीगरों ने अपने उत्पादों के साथ भाग लिया है, जहां वे अपने पारंपरिक शिल्प और हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री कर रहे हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आदिवासी नेता कार्तिक उरांव की जन्‍मशती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दिवंगत नीरज उधवानी के आवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

राजस्थान:जयपुर संभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 2,125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और बफर खरीद को मजबूती मिलेगी।

rktvnews

Leave a Comment