RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:33 अभ्यर्थियों ने भरे 43 नाम निर्देशन पत्र,अब तक कुल 49 अभ्यर्थियों द्वारा 64 नाम निर्देशन पत्र दाखिल।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)26 मार्च।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार 26 मार्च को 33 अभ्यर्थियों ने 43 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं। अधिसूचना जारी होने से लेकर अब तक कुल 49 अभ्यर्थियों द्वारा 64 नाम निर्देशन पत्र भरे जा चुके हैं। नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं।
श्री राजन ने बताया कि पहले चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र बुधवार, 27 मार्च को अपरान्ह 3 बजे तक भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार, 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन भर चुके प्रत्याशी शनिवार, 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

Related posts

ज़िला पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एसएम ने आगामी पितृपक्ष मेला 2023 के अवसर पर तीर्थयात्री को सुविधा प्रदान किये जाने हेतु किये जा रहे विभिन्न प्रकार की तैयारियों का जायजा लिया।

rktvnews

जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने पौधरोपण कर की जिला स्थापना दिवस के कार्यक्रमों कि शुरुआत।

rktvnews

सोनपुर मेला-2023 का 25 नवंबर को पौराणिक गरिमा के अनुरुप होगा भव्य उदघाटन:जिलाधिकारी

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग की योजनाओं एवं अन्य बिंदुओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दुमका: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनाव,जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का आयोजन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने इथेनॉल प्लांट का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment