RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर: डीएम द्वारा अनाथ बच्ची को मुर्शिदाबाद (पं०बंगाल) के दंपति को दिया गया गोद।

बच्ची को दंपति को सौंपते भोजपुर डीएम राजकुमार साथ में डीडीसी विक्रम वीरकर

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 23 मार्च।समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, भोजपुर से मुर्शिदाबाद (पं०बंगाल) के दपंती को आज तीन महीने की बच्ची को दत्तक ग्रहण में दिया गया। दपंतीमूल रूप से मुर्शिदाबाद (पं०बंगाल) के निवासी है। उक्त दपंती द्वारा बताया गया कि उन्होंने केन्द्रीय दत्तक ग्रहण अभिकरण के बेवसाईट पर अपना आवेदन दिया था। सभी प्रक्रिया को पूर्ण करने के उपरांत उन्हें गोद दिया गया।
विदित हो कि उक्त संस्थान में 0-6 वर्ष के अनाथ बेसहारा, परित्यक्त बच्चों को विधिक दत्तक ग्रहण के उद्देश्य से आवासित कराया जाता है। केन्द्रीय दत्तक ग्रहण अभिकरण द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के बाद इच्छुक दपंती को विधि रूप से पूर्व दत्तक ग्रहण में दिया गया।
इस अवसर पर राज कुमार, जिला पदाधिकारी, भोजपुर, विक्रम वीरकर, उप विकास आयुक्त, आलोक कुमार गौतम,सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, भोजपुर तथा विशिष्टदत्तक ग्रहण संस्थान, भोजपुर के समन्वयक, धर्मेन्द्र कुमार एवं अन्य कर्मी मौजूद थे। साथ ही जिला पदाधिकारी, भोजपुर ने दत्तकग्रही माता-पिता को इस नेक कार्य के लिए सराहना करते हुए बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही बच्ची को उचित परवरिश एवं देखभाल का निदेश दिया।

Related posts

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में चित्रकला सह पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:“आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत जनसुनवाई तथा प्रखंड/थाना दिवस पुनः प्रारंभ।

rktvnews

सिवान:जिलाधिकारी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस समारोह एवं धरती आबा- जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत अंबेडकर भवन में की गई।

rktvnews

54वें आईएफएफआई की आधी यात्रा पूरी होने वाली है: कल मिडफेस्ट फिल्म के रूप में तुर्किए की फिल्म “अबाउट ड्राई ग्रास” दिखाई जाएगी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने बेंगलुरु में निमहंस के स्वर्ण जयंती समारोह की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की विभागीय बैठक।

rktvnews

Leave a Comment