RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

शहीदे-आजम भगत सिंह को राष्ट्र नायक का दर्जा दे 23 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित करे सरकार :दिलराज प्रीतम

आइसा-आरवाईये ने राष्ट्रनायक शहीद -ए -आजम भगत सिंह की शहादत दिवस पर की श्रद्धांजलि सभा।

सभा की अध्यक्षता और संचालन आइसा नेता कमलेश सिंह ने किया।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 23 मार्च।इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने राष्ट्र नायक शहीद-ए -आजम भगत सिंह की शहादत दिवस पर करमन टोला आरा में भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया! इस अवसर पर बड़ी संख्या में नौजवानों का जत्था शहीद-ए -आजम भगत सिंह की क्रांतिकारी विरासत जिंदाबाद, भगत तेरा मिशन अधूरा हम सब मिलकर करेंगे पूरा , शहीदों के सपनों को नीलाम करने वालो खबरदार देश का यूवा है तैयार, नफ़रत का कारोबार बंद करो- रोजगार का प्रबंध करो, रोजी दो-रोजगार दो नहीं तो गद्दी छोड़ दो, देश के छात्र-युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो, मुद्दा मत भटकाओ – रोजगार कहा के ये बतलाओ,रोजगार पर श्वेत पत्र लाना होगा, रेल बैंक व कल-कारखानों को बेचना बन्द करो, देश की संपदा को देशी-विदेशी पूंजीपतियों के हाथों बेचना बंद करो जैसे गगन भेदी नारे लगा रहे थे।
इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा की शहीदे आजम भगत सिंह देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। भगत सिंह ने पूंजीवाद और साम्राज्यवाद को मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन बताया था। वह हर प्रकार के शोषण के खिलाफ थे। भगत सिंह एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना चाहते थे जहां मनुष्य द्वारा मनुष्य का शोषण न हों। उत्पादन के साधनों पर कुछ लोगो का अधिकार न हों। लेकिन आज इसके बिल्कुल विपरित हो रहा है।
उन्होंने कहा की जिस भगत सिंह ने समाज को समतामूलक बनाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। वर्तमान सरकार उनके सपनों को कुचल रही है। लोकतंत्र और संविधान खतरे में है,हमें लोकतंत्र और संविधान की हर हाल में रक्षा करनी है,आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।
कार्यक्रम में भाकपा माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ,आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार, इनौस जिला अध्यक्ष निरंजन केसरी,आइसा जिला सचिव विकास कुमार, सह सचिव कमलेश यादव,रौशन कुशवाहा, युवा नेता विक्की आनंद,सुधीर कुमार,उपाध्यक्ष चंदन दास ,जयशंकर प्रसाद, शाहिल अरोड़ा,सागर पासवान, शुभम मौर्य, अनूप कुमार ,संदीप कुमार समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।

Related posts

चतरा:श्रम विभागीय- यु०एन०डी०पी० द्वारा विजनिंग एवं योजना गोलमेज चर्चा संबंधी कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

बागपत:योजनाएँ धरातल पर दिखें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : प्रभारी मंत्री

rktvnews

आईएफएफआई 54 में ‘गांधी टॉक्स’ का शानदार प्रीमियर सुर्खियों में।

rktvnews

सीतामढ़ी:फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम(एमडीए) की शुरुआत।

rktvnews

टाइगर 3 के साथ अब तक की सबसे बड़ी दिवाली हिट देने पर सलमान खान ने कहा, “टाइगर” फ्रेंचाइजी हमेशा मेरी फिल्मोग्राफी को चमकदार बनाएगी !’

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment