RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:अवैध बालू लदा 12 ट्रक, 01 ट्रैक्टर एवं 01 लोडर मशीन को किया जप्त।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)27 जून।भोजपुर पुलिस और प्रशासन की अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी। भोजपुर जिलान्तर्गत अवैध बालू लदा 12 ट्रक, 01 ट्रैक्टर एवं 01 लोडर मशीन को किया जप्त।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, भोजपुर एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर के संयुक्त निर्देशन में भोजपुर पुलिस तथा जिला प्रशासन के द्वारा अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार जारी कार्रवाई के तहत दिनांक-26.06.2024 को रात्रि में जिला खनन पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीरो, अनुमंडल पदाधिकारी पीरो के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक, पीरो अंचल, थानाध्यक्ष ईमादपुर थाना एवं ईमादपुर थाना के सशस्त्र बलों के साथ संयुक्त छापेमारी के कार्यवाही के दौरान अवैध बालू लदा 12 ट्रक, 01 ट्रैक्टर एवं 01 लोडर मशीन जप्त / बरामद किया गया। इस संबंध में खनन विभाग के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैं। भोजपुर पुलिस के द्वारा ऐसी ही बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

> बरामदगीः-

(i) अवैध बालू लदा ट्रक-12 (ii) अवैध बालू लदा ट्रैक्टर-01 (iii) लोडर मशीन-01

Related posts

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में स्वच्छता रैली सह जागरूकता अभियान का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : आरा के “नमस्ते लाइब्रेरी” में शिक्षक सम्मान समारोह का उत्साह पूर्ण आयोजन।

rktvnews

पशुपालन और डेयरी विभाग ने पशुधन और डेयरी क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 मनाया।

rktvnews

भोजपुर: सिविल सर्जन की अध्यक्षता में मनाया गया विश्व यक्ष्मा दिवस।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल से छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने सौजन्य भेंट की।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की संख्‍या बढ़ाने के लिए पहली बार, चुनिंदा जिलों के निगम आयुक्तों और जिला चुनाव अधिकारियों के साथ ‘मतदान में कम सहभागिता पर सम्मेलन’ आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment