RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सारण: डीएम और एसपी ने सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत दिघवारा एवम् सोनपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/सारण (छपरा)22 मार्च।जिलाधिकारी सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ गौरव मंगला द्वारा संयुक्त रूप से लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत दिघवारा एवम् सोनपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकारी द्वय द्वारा दियारा क्षेत्रों में विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से मतदान प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संचालन हेतु उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रमसापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, छितरचक गंगापार, प्राथमिक विद्यालय, गरीबापट्टी, मध्य विद्यालय, अकिलपुर अवस्थित मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा पहुंच पथ, मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधा एवम् सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही उक्त मतदान केंद्रों से संबद्ध स्थानीय मतदाताओं से वार्ता कर भेद्य टोलों एवम् अपना मत का प्रयोग करने में होनेवाली समस्याओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए। इसके साथ ही अकिलपुर थाना का स्थलीय निरीक्षण कर वहां के आधारभूत सुविधाओं के संबंध में उत्पन्न समस्याओं की जानकारी लेकर उक्त समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।

Related posts

भोजपुर:कट्टा, चाकू व 8 कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभायात्रा में बेहतरीन सेवा और सहयोग के लिए जिला के आला अधिकारी हुए सम्मानित।

rktvnews

झारखंड:राहुल गांधी के बयान पर बोले बाबूलाल मरांडी,राहुल गांधी का बयान भारत के खिलाफ।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने मतदान दिवस पर मतदान कार्मिकों एवं मतदाताओं को मौसम खराब होने एवं लू से बचाव को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rktvnews

रक्षा सचिव ने माउंट एवरेस्ट और माउंट किलिमंजारो के पर्वतारोहण अभियानों के पर्वतारोहियों का औपचारिक रूप से स्‍वागत किया

rktvnews

भोजपुर:हैप्पीनेस का गुर सिख रहे हैं आरावासी

rktvnews

Leave a Comment