RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मोदी जी के पास अब कोई जुमला नहीं बचा,1 जून को लगेंगे दो चौके :दीपंकर भटटाचार्य

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 28 मई।अब तक हुए 6 चरणों के चुनाव ने सत्ता के घमड़ियों को खामोश कर दिया है। ये जनता की बहुत बड़ी जीत है। मोदी जी चुनाव को बाएं हाथ का खेल समझते थे कि आएंगे और कुछ भी बोलेंगे जुमला फेकेंगे और चुनाव जीत जाएंगे। लेकिन जनता ने जुमला नही जवाब दो दस साल का हिसांब मांग दिया तो मोदी जी का बोलती बंद हो गई
भाकपा माले) महाज़चिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने आज संदेश के महथिन चौरा मैदान और मेला बगीचा मोपती बाजार में आयोजित जनसभाओं को जम्बोधित करते हुए यह कहा।
इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा (माले) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए उन्होंने सांसद और मंत्री आरके सिंह के विकास के दावों पर भी तंज कसा।
उन्होंने कहा कि सुनते हैं कि आरा रेलवे स्टेशन पर एक्सलेटर लगा हुआ है और यही बहुत विकास है। विकास का मतलब रोजगार, गरीबों के जिंदगी में सुधार होता है और बिहार में जब नीतीश जी हमारे साथ थे तब जाति सर्वेक्षण हुए हुआ तो पता चला कि 17 सोन की डबल इंजन सरकार में बिहारके 34 प्रतिशत से ज्यादा परिवारों को कुल आमदनी 6 हजार रुपये मासिक है।
माले महासचिव ने कहा कि जब मोदी जी से पूछह गया कि आपके राज अमीर और अमीर बन गये और गरीब और गरीब गो गए तो उन्होंने कहा कि हम गरीबों को 5 किलो राशन मुफ्त देते है। यह राशन क्या मुफ्त ही? यह तो हमारे और आपके टैक्स के पैसे से आता है।
उन्होंने कहा कि गरीबों को 5 किलो अनाज नही, पूरा पौष्टिक भोजन पाने का अधिकार मिलना चाहिए। यह चुनाव देश के गरीबों के सम्मान का चुनाव है।
उन्होंने कहा कि महगठबंधन सरकार में बिहार में युवकों को रोजगार मिला और इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो 30 लाख खाली पड़ी सीटें भारी जाएंगी। मोदी सरकार आरक्षण लगतार खत्म कर रही है। सरकारी नौकरी नही रहेगी तो आरक्षण कहा मिलेगया।
उन्होंने कहा कि देश मे बड़ा किसान आंदोलन हुआ। स्वमीनाथन को भारत रत्न दिया गया लेकिन एमएसपी नही लागू हुआ। अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो किसानों का कर्ज माफ होगा, एमएसपी लागू होगा।
उन्होंने कहा कि एक जून को चुनावी लीग का आखरी ओवर होना है । बिहार वालों को फ्री हिट मिली हुई है। इसलिए इस आखरी ओवर में दो चौके लगाकर इंडिया गठबंधन को आठों सीटों पर जिताना है।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मोदी का कोई जुमला नहीं चल पा रहा है। लोग कह रहे हैं, जुमला नहीं जवाब दो, दस सालों के हिसाब दो!
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सरकार हर गरीब के लिए 10 किलो राशन देगी और भोजन के अधिकार की गारंटी करेगी। 500 रुपये में रसोई गैस और 200 यूनिट मुफ़्त बिजली देगी, किस्सनों को एमएसपी की गारंटी देगी और 1 करोड़ नौजवानों को रोजगार देगी।
उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में दलित-पिछड़ों के लिए फ्री बिजली, पानी, शिक्षा और आरक्षण की व्यवस्था की थी। उसमें हिन्दू-मुस्लिम सभी शामिल थे। मोदी जी इस आरक्षण में भी हिन्दू-मुस्लिम करते रहते हैं।
का. दीपंकर ने कहा कि बोजपुर 1857 की क्रांति की जमीन है। वोट देने के अधिकार के लिए 1969 से ही गरीब लोग कुर्बानी देते रहे हैं। चुनाव हमेशा एक जनांदोलन में तब्दील हो जाता है और इस बार भी हो गया है ।
आरा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने कहा कि पूरा देश बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाने के लिए लड़ रहा है।भाजपा इस संविधान को खत्म करना चाहती है क्योंकि इसने लोगों को अधिकार दिए हैं।
उन्होंने याद दिलाया कि 14 अप्रैल को मेरठ में भाजपा नेत्री मधु मिश्रा ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान की वजह से जिन लोगों को पैर के नीचे रहना चाहिए वे सिर पर चढ़ बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जा रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो सबको रोजगार और अधिकार मिलेगा, स्कीम वर्कर्स आशा व आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय दुगुना होगा, डिप्लोमाधारी नौजवानों और महिलाओं को एक लाख रुपये का अनुदान, गैस सिलेंडर का दम 500 रुपये और हर गरीब को 200 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणाएं पूरी होंगी। पुरानी पेंशन योजना लागु होगी और किसानों को एमएसपी ढ़ी जाएगी।
ऐपवा महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है महोलाओं पर अत्याचार की बाढ़ आ गयी है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और उनके मंत्री जी बाबाओं के पैर छूते रहे वे महिलाओं के साथ अत्याचार के मामलों में जेल में बंद हैं। कुलदीप सिंह सेंगर और ब्रजभूषण शरण सिंह और प्रज्ववल रेवन्ना जैसे कई भाजपा सांसद-विधायक भाजपा के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के नारे की धज्जियां उड़ाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बलात्कारियों की संरक्षक भाजपा को सबक सिखाने का समय आ गया है।
संदेश में सभा की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष सुदेश्वर यादव और मोपती बाजार में राजद प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू यादव ने किया।
सभाओं का संचालन क्रमशः भाकपा माले के सन्देश प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह ने की।
सभाओं को भाकपा(माले) जमहासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, प्रत्याशी सुदामा प्रसाद, ऐपवा महाज़चिव मीना तिवारी, सन्देश के पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव के अलावा सन्देड़ के पूर्व विधयक अरूण यादव, युवा माले नेता राजू यादव, खेग्रामस जिला सचिव जीतन चौधरी, वीआईपी नेता कालीचरण चौधरी, खेग्राम्स नेता शत्रुघ्न सहनी और राजेश सहनी, मो.असलम, सुदर्शन यादव (सन्देश) और भाकपा(माले) के सहार प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती, परहाप के मुखिया महेंद्र साह, राजद नेता आदिब रिजवी, जिला पार्षद जितेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया रमाकांत सिंह, ऐपवा नेता सोहिला गुप्ता (मोपती बाजार) आदि नेताओं ने सम्बोधित किया।

Related posts

बागपत:एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करे नागरिक, मजबूत लोकतंत्र की शुरुआत आपसे: जिलाधिकारी

rktvnews

पहला प्‍यार <1% चांस: जिन्‍दगी में अचानक आया एक मोड़ मुरली को मुश्किल वक्‍त में दिखाएगा आशा की किरण!

rktvnews

पटना:बिहार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोडमैप 2.0: नई दिशा और रणनीतियों पर चर्चा।

rktvnews

खैरागढ़ विवि में पंथी नृत्य पर प्रशिक्षण कार्यशाला 15 से!कुलसचिव डॉ. तिवारी करेंगे उद्घाटन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री के गृह ग्राम की महिलाओं में उत्साह का माहौल : पारम्परिक नृत्य में खूब झूमी महिलाएं

rktvnews

भोजपुर: युवा संगीत सम्मेलन: शास्त्रीय संगीत के सुरों से गुंजायमान हुई महफिल।

rktvnews

Leave a Comment