RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में 79वें स्टाफ कोर्स की तैयारी कर रहे भारतीय सशस्त्र बलों और मित्र देशों के छात्र अधिकारियों को संबोधित किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 22 मार्च।वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल वी आर चौधरी ने आज डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज, वेलिंगटन का दौरा किया। उन्‍होंने 79वें स्टाफ कोर्स की तैयारी कर रहे भारतीय सशस्त्र बलों और मित्र देशों के छात्र अधिकारियों और कॉलेज के स्थायी कर्मचारियों को संबोधित किया।
वायुसेना प्रमुख ने अधिकारियों को अपने संबोधन में भारतीय वायुसेना के सामने आनेवाली चुनौतियों, इसकी क्षमता विकास योजना और इसकी संयुक्तता के बारे में बताया। उन्होंने भारतीय वायुसेना को एक आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार एयरोस्पेस फोर्स में बदलने के बारे में बहुत अच्‍छी तरह से व्‍याख्‍या की। उन्होंने भारतीय वायुसेना के सिद्धांत में बताए गए विजन को दोहराया, जिसमें निर्णायक एयरो स्पेस शक्ति प्रदान करने के लिए एक चुस्त और नई परिस्थितियों से परिचित होकर उसके अनुरूप अपने को ढालने वाली वायुसेना की परिकल्पना की गई है। वायुसेना प्रमुख के संबोधन में संघर्षरत क्षेत्रों से भारतीय प्रवासियों को सुरक्षित निकालने के काम और आपदा राहत कार्यों के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा निभाई गई प्रमुख भूमिका को उजागर किया गया। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध और इज़राइल-हमास संघर्ष जैसे मौजूदा संघर्षों से प्राप्त महत्वपूर्ण वायुशक्ति सीख पर भी प्रकाश डाला।
वायुसेना प्रमुख को चल रही प्रशिक्षण गतिविधियों और डीएसएससी में संयुक्तता के लिए दिए जा रहे प्रोत्साहन के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसकी प्रशंसा की गई।

Related posts

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे सैनिक स्कूल!विद्यालय समय की यादों को किया ताजा, शिक्षक के घर पहुंच कर लिया आशीर्वाद।

rktvnews

गुरु पूर्णिमा पर संत श्री देव राहा शिवनाथ दास जी का हुआ पूजन सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित।

rktvnews

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों द्वारा 25 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त।

rktvnews

परिवार नियोजन!

rktvnews

देवघर:उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बच्चों की सुविधा हेतु डिजिटल पुस्तकालय का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर : हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हुए शिवालय।

rktvnews

Leave a Comment