RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : आकाशीय बिजली गिरने से एक भाई की मौत दूसरा भाई बाल बाल बचा।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 1अगस्त। वज्रपात से एक भाई की मौत दूसरा जख्मी। घटना भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के महरजा गाँव की है। महरजा गाँव के भेङिया मौजा के मिलकी बधार मे खेत मे धान का बिचङा उखाड़ रहे महरजा गाँव निवासी स्व लक्षमण सिंह के पुत्र संजय सिंह उर्फ बाबा (32 वर्ष) की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि उनके भाई मनोज सिंह बिजली की कङक से बेहोश होकर गिर पङे जिसको इलाज हेतू सामुदायिक केंद्र,शाहपुर लाया गया। उसे बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि खेत मे धान की रोपनी करने को लेकर धान का बिचङा उखाड़ रहे थे तभी चार बजे के लगभग अचानक बारिश, गरज  के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट मे आने से युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Related posts

भोजपुर: बी डी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया प्रधान डाकघर का भ्रमण।

rktvnews

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

Admin

सीमा सड़क संगठन ने 32 दिनों के रिकॉर्ड समय में जोजिला दर्रा खोला।

rktvnews

पटना:भारतीय सभ्यता के आठ हज़ार वर्ष का इतिहास है ‘बोल्गा से गंगा’ : डॉ सुलभ

rktvnews

आरा स्टेशन पर कुंभ तीर्थयात्रियों के सहयोग में लगे रेडक्रास सोसायटी के स्वयंसेवक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक, अनाबद्ध निधि अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment