RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

व्यवसायी संघ भोजपुर के जिला अध्यक्ष विष्णु गोयनका के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई!

विष्णु गोयनका व्यापारियों के सच्चे हिमायती थे-सुदामा प्रसाद!

RKTV NEWS/अनिल सिंह,21 अप्रैल।व्यवसायी संघ भोजपुर के जिलाध्यक्ष विष्णु गोयनका के निधन पर आज व्यवसायी संघ की ओर से नागरी प्रचारिणी पुस्तकालय सभागार ,आरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई!श्रद्धांजलि सभा के दौरान सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए और उन्हें 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी!
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए व्यवसायी संघ भोजपुर के जिला सचिव भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य व बिहार विधानसभा में कृषि विकास उद्योग समिति के सभापति सुदामा प्रसाद ने कहा कि बिष्णु गोयनका का असमय निधन जिले के व्यवसायियों के लिए अपूर्णीय क्षति है!करोना काल में पूरे देश में आपाधापी का स्थिति थी,समाज के सभी वर्ग के लोग परेशान थे!दुकानदार भी इससे अछूते नहीं थे चाहे फुटपाथी दुकानदार हो या बड़े दुकानदार सभी आर्थिक और मानसिक दबाव में थे!ऐसी स्थिति में सभी तरह के दुकानदारों को सरकार से राहत पैकेज की मांग के लिए भोजपुर के व्यवसायियों ने इसका बीड़ा उठाया और विष्णु गोयनका तथा अन्य व्यवसायों ने 24 अप्रैल 2022 को सैकड़ों दुकानदारों की उपस्थिति में व्यवसायी संघ भोजपुर का गठन किया और बिष्णु गोयनका संघ के प्रथम जिलाध्यक्ष बने!वे आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उन्होंने व्यवसायियों के लिए जो कुछ किया यहां के व्यवसायी हमेशा याद रखेंगे!श्रद्धांजलि सभा में व्यवसायी संघ के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह,रामेश्वर प्रसाद साह,सुनील नैयर,सह सचिव राजनाथ राम,अश्विनी कुमार,अशोक कुमार,अशोक व्याहुत,कोषाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद केसरी,भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम,भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य व अधिवक्ता अमित बंटी,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि लल्लू कुमार,अजय कुमार चौरसिया,बिट्टू कुमार,राजन कुमार,श्री राम प्रसाद, गुप्तेश्वर प्रसाद सहित कई शहर के कई व्यवसायी लोग उपस्थित थे!
श्रद्धांजलि सभा का संचालन व्यवसायी संघ भोजपुर के कार्यालय सचिव कृष्ण रंजन गुप्ता ने किया!

Related posts

जाति और अदालत : न्यायिक चर्चा और अधूरा संवैधानिक वादा!

rktvnews

भोपाल:पद्मश्री पं. कैलाश चन्द्र पंत का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर।

rktvnews

उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे के विकास को मंजूरी।

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बड़हरा विधायक ने जिलाधिकारी एवं पदाधिकारियों संग बखोरापुर मे तैयारीयो का निरीक्षण किया।

rktvnews

लावारिस सेवा केंद्र की सदस्य प्रमुख पार्वती देवी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित!पार्वती देवी का योगदान अनुकरणीय:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

बजट में युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपए का कोष स्‍थापित करने का प्रस्‍ताव!खेलों में हमारे युवाओं द्वारा नई ऊंचाईयों को छूने से देश गौरवान्वित: केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री

rktvnews

Leave a Comment