RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:आधुनिक युग के गीतों को लिखनेवाले राजकुमार हैं कुमार अजय सिंह : डॉ जौहर सफियावादी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 सितंबर।सारण जिला साहित्य सम्मेलन द्वारा आयोजित भोजपुरी कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह के मंच पर गजलकार डॉ जौहर सफियावादी के द्वारा भोजपुर जिला के एकवना गांव निवासी मशहूर गीतकार एवं कहानीकार कुमार अजय सिंह को कार्यक्रम का अध्यक्षता करने के लिए नाम प्रस्तावित करते हुए उन्हें अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।डॉ जौहर शुभकामना व्यक्त करते हुए ने रचनाकार कुमार अजय सिंह को आधुनिक युग का राजकुमार बताया।
इनके द्वारा हजारों गीत लिखकर भोजपुरी का मान सम्मान बढ़ाने का जो प्रयास किया गया वो सराहनीय
एवं संग्रहणीय है। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का अध्यक्षता ब्रजेन्दर प्रसाद सिन्हा के द्वारा एवं मुख्य अतिथि विधान पार्षद सच्चिदानंद राय एवं सीपीएस छपरा के निदेशक हरेंद्र सिंह एवं डॉ जौहर सफियावादी कुमार अजय सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया गया। जहां कुमार अजय सिंह के द्वारा लिखा गया पुस्तक “भोजपुरी नवग्रह चेतना” का लोकार्पण भी किया गया। उसी मंच पर राहुल सांकृत्यायन सम्मान से जौहर सफियावादी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दर्जनों कवि एवं साहित्यकार गीतकारो ने भाग लेकर गीत कविता का पाठ किया। संचालन उपाध्यक्ष ऐनुवल बरौलवी ने किया जिस अवसर पर कोषाध्यक्ष बबन सिंह कथाकार कृष्ण कुमार दिवाकर उपाध्याय डॉ सुधांशु कुमार सिंह सहित सैकड़ो लोग थे।

Related posts

नकली कीटनाशक के संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिली शिकायतों पर कार्रवाई।

rktvnews

नवादा: डीएम प्रशांत कुमार सी एच ने भीषण गर्मी के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों के संचालन समय को ले जारी किया आदेश।

rktvnews

घर में सुख शांति समृद्धि के लिए नित्य प्रतिदिन हवन करना चाहिए:जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का शुभारंभ।

rktvnews

सारण:नवनियोजित महिला पर्यवेक्षिकाओं को आयुक्त ने किया नियोजन पत्र वितरित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment