RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

दरभंगा:सदर थाना क्षेत्र के अवैध देशी शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार।

RKTV NEWS/दरभंग(बिहार )19 मार्च।सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध, दरभंगा प्रदीप कुमार के निर्देश के आलोक में मद्यनिषेध विभाग, दरभंगा द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सदर थानान्तर्गत महुआ ग्राम में सोमवार को श्मशान स्थल के पास विजय मण्डल, पिता – स्व. सरोवर मण्डल द्वारा फूस की अस्थायी झोपड़ी से अवैध शराब की कारोबारी के यहाँ अवर निरीक्षक मद्यनिषेध, सदर कुमार रविशंकर द्वारा तलाशी के क्रम में झोपड़ी के अन्दर पुआल से छुपाकर रखे हुए प्लास्टिक के 05 बोरा से नेपाली देशी शराब पाया गया, जिसके प्रत्येक बोतल पर सौरभ सौफी उत्पादक छिन्नमस्ता डिस्टिलरी (प्रा.) लि., धनुषा, नेपाल लिखा हुआ पाया गया।
अवर निरीक्षक, मद्य निषेध, सदर द्वारा बताया गया कि 04 बोरा में 300 एम.एल के 600 बोतल तथा 01 बोरा में 300 एम.एल के 120 बोतल कुल – 216 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया।
पूछ-ताछ के क्रम में कारोबारी विजय मण्डल द्वारा बताया गया कि बरामद शराब उसी का है, इसके बाद घटना स्थल से अवैध जप्त प्रदर्श के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (संशोधित अधिनियम 2022) के सुसंगत धारा के अन्तर्गत प्राथमिक की दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बिहार राज्य में अवैध शराब की बिक्री एवं स्वामित्व दंडनीय अपराध है।
जिला निर्वाचन अधिकारी दरभंगा के निर्देश के आलोक में दरभंगा पुलिस के द्वारा 24 घंटे सभी गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है।

Related posts

भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने विधि प्रकोष्ठ के संयोजक और अन्य कार्यक्रमों हेतु चयनित लोगो के नामों की घोषणा की।

rktvnews

चतरा:मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रशासनिक तैयारी पूर्ण।

rktvnews

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग आवश्यक -अतिरिक्त मुख्य सचिव, आरडीपीआर -वीसी के माध्यम से विभागीय योजनाओं की समीक्षा

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जायेगा पैक्स निर्वाचन : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

बक्सर:04 मार्च को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी ARO को मतगणना हेतु प्रशिक्षण के साथ दिए गए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment