RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

जयपुर:आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 17 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध सामग्री जब्त।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)19 मार्च। लोकसभा आम चुनाव – 2024 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 17 करोड़ रूपए से ज्यादा का ड्रग्स, शराब, कीमती धातुएं, फ्रीबीज व नगदी पकड़ी है। इसी तरह 1 मार्च से अब तक एजेंसियों ने 115 करोड़ रु. कीमत से ज्यादा के ड्रग्स, शऱाब, सोना, फ्रीबीज व नगदी पकड़ी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी गयी है। 1 मार्च 2024 से अब तक 2 करोड़ 41 लाख रूपए कैश, ड्रग्स लगभग 51.56 करोड़ रूपए, शराब 6 करोड़ 71 लाख रूपए और सोना- चांदी जैसी कीमती धातुओं की 8 करोड़ 56 लाख रूपए की जब्ती की गयी है, 46 करोड़ रूपए की अन्य सामग्री जबकि फ्रीबीज 22 लाख की जब्ती की गयी है। 18 करोड़ 70 लाख रुपए के साथ जोधपुर जिले में सबसे ज्यादा सीजर हुआ है। दूसरे स्थान पर 11 करोड़ 5 लाख के साथ जयपुर, तीसर स्थान पर गंगानगर ने 9 करोड़ 95 लाख, चौथे स्थान पर भीलवाड़ा 8 करोड़ 35 लाख और पांचवे स्थान पर टोंक ने 5 करोड़ 93 लाख रूपए की जब्ती की है।
श्री गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता लगने से अब तक 1 करोड़ 46 लाख रू कैश, ड्रग्स लगभग 4.68 करोड़ रूपए, शराब 72 लाख रूपए और सोना- चांदी जैसी कीमती धातुओं की 68 लाख रूपए की जब्ती की गयी है। 9 करोड़ 77 लाख रूपए कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गयी है। आचार संहिता लगने के बाद भीलवाड़ा ने 1 करोड़ 73 लाख, उदयपुर एवं कोटा में 1 करोड़ 49 लाख, जयपुर 1 करोड़ 37 लाख एवं चित्तौड़गढ़ जिले ने 1 करोड़ 21 लाख रूपए की जब्ती की है। इन एजेंसियों में राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज, नारकोटिक्स विभाग एवं आयकर विभाग प्रमुख है।
श्री गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भर में इऩ विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

ममता की छांव से मरहूम हुए मासूम, जिम्मेवार कौन? : रघुपति यादव

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने आईआईपीए में “सुशासन के लिए एआई” विषय पर 5वें डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान में एआई को व्यापक भलाई के लिए एक शक्ति के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियो के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीएलओ द्वारा डोर टू डोर सत्यापन संबंधित कार्यों के निष्पादन कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक।

rktvnews

गोरखपुर:लोकगायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सम्मान।

rktvnews

10 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राजस्थान किसान आयोग द्वारा कृषक संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment