RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

100 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार,गये जेल।

शाहपुर के बहोरनपुर ओपी पुलिस द्वारा जप्त 100 पीस अंग्रेजी शराब

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 17 जुलाई ।भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहोरनपुर ओपी पुलिस ने उत्तर प्रदेश से बाइक से शराब लेकर आ रहे दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बक्सर कोइलवर तटबंध पर श्याम बाबा के पास बाइक से आ रहे दो शराब तस्करों को 180 एम एल के 100 पीस फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब 8 पी एम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने काले रंग के बैग में बाइक पर रखे 100 पीस फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब और होंडा मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया। साथ ही पुलिस ने दोनों शराब तस्कर रामभरोसा प्रसाद और जितेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना गांव के रहने वाले  बताये जाते हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

एनटीपीसी द्वारा कार्बन स्तर में कमी; उपयोग एवं भंडारण’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

इसरो ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2024 (युविका) की घोषणा की।

rktvnews

पत्रकार रजनीश त्रिपाठी के असामयिक निधन से जिले में शोक की लहर।

rktvnews

122 युवाओं के नियोजन से रोजगार मेला का हुआ समापन!अपने दायित्व का निर्वहन पूरी तन्मयता से करे:पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment