RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

बक्सर:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलाथिर्यो द्वारा अपील वाद की सुनवाई।

बक्सर/बिहार 30 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलाथिर्यो द्वारा अपील वाद की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। कुल 21 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें से 20 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से संबंधित एवं 01 सेवा शिकायत अपील से संबंधित की सुनवाई कार्यालय कक्ष में एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े पदाधिकारियों के साथ की गई। जिसमें से 05 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया।
सुनवाई के क्रम में स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव, चकबंदी पदाधिकारी बक्सर, चौसा राजपुर, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चक्की, प्रखंड विकास पदाधिकारी संबंधित अंचलाधिकारी एवं सहायक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कोरान सराय, उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अपनी माता के नाम वृक्षारोपण कर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

गया:रेरा बिहार द्वारा आयोजित हुआ एक दिवसीय संवेदीकरण-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला।

rktvnews

बक्सर: एथनॉल प्लांट में रतन टाटा को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ग्वालियर के कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने ली जानकारी।

rktvnews

KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने बरैली में अपने ग्राहकों के नाम से किया गिविंग बैक।

rktvnews

Leave a Comment