RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

पूर्वी चंपारण:डिस्पैच सेंटर के लिए चयनित स्थल का जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)18 मार्च।लोकसभा निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर केसरिया विधानसभा के लिए हाई स्कूल केसरिया में बनने वाले डिस्पैच सेंटर के लिए चयनित स्थल का जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया। यहां के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी को इसे पूर्ण रूपेण तैयार कर लेने का निर्देश दिया गया।डीएम ने कहा कि मतदान की तिथि से 10 दिन पहले जिला स्ट्रांग रूम से यहां ईवीएम लाया जाएगा और उसका कमिश्निंग भी यही किया जाएगा। कमिश्निंग के कार्य के समय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों को भी यहां बुलाया जाएगा और उनके समक्ष ही सभी कार्य संपादित किए जाएंगे ।यहां पर सभी जरूरी सुविधा पेयजल, बिजली शौचालय आदि की बेहतर व्यवस्था कराई जाए। डीएम ने कहा कि शीघ्र ही पुनः इसका निरीक्षण कर प्रगति कार्य का जायजा लिया जाएगा।ज्ञातव्य है कि केसरिया के लिए डिस्पैच सेंटर पहले एमएस कॉलेज मोतिहारी में बनाया गया था परंतु दूरी को देखते हुए बाद में केसरिया में ही डिस्पैच सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया।

Related posts

बिहार: भोजपुर:राजा रामचन्द्र को मिली राज गद्दी,भव्य देवी जागरण का भी हुआ आयोजन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

रोहतास:गुप्ताधाम में विधि व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक।

rktvnews

पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

दुमका:दृढ़ संकल्प और सच्ची लगन से ही उज्ज्वल कल की नींव पड़ती है :उपायुक्त

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो की राशन जांच।

rktvnews

Leave a Comment