RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

हरियाणा के कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के ईआईएसीपी केंद्रों द्वारा ‘मिशन लाइफ’ पर मैराथन, जागरूकता के साथ-साथ प्रदर्शनी और एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 मार्च।कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने आज कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में मिशन लाइफ अभियान के तहत मैराथन, जागरूकता के साथ साथ प्रदर्शनी और एक्सटेंशन लेक्चर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुलपति ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के इको क्लब की गतिविधियों का भी औपचारिक उद्घाटन किया और सभी को मिशन लाइफ की शपथ दिलाई।
इस मौके पर कुलपति प्रो.सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए युवा बेहतर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मिशन लाइफ भारत को आत्मनिर्भर और प्रकृति के करीब बनाने के लिए एक जन आंदोलन साबित हो रहा है। 2021 में भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से दुनिया को पर्यावरण जीवनशैली का मंत्र दिया।
कार्यक्रम का आयोजन वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) भारत और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के ईआईएसीपी कार्यक्रम के सहयोग से किया गया था। 23 मार्च को सभी छात्र ‘अर्थ आवर ‘ कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे और विश्व अभियान का हिस्सा बनेंगे।

Related posts

इंटर आपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम पर रोड मैप बनाकर मिशन मोड में काम करें -मुख्य सचिव

rktvnews

राष्ट्रपति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

rktvnews

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने डोरंडा के मतदान केन्द्र पर सपरिवार किया मतदान।

rktvnews

भोजपुर:दर्द से कराह रही बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

rktvnews

दरभंगा:सामान्य प्रेक्षक ने कई मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने नेशनल हैण्डलूम वीक के ब्रोशर का किया विमोचन! 3 अगस्त से 7 अगस्त तक जवाहर कला केंद्र में आयोजित होगा नेशनल हैण्डलूम वीक

rktvnews

Leave a Comment