RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)18 मार्च।जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शान्तिपूर्ण, भयमुक्त एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से नोडल अधिकारियों सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है सभी आदर्श आचार संहिता का पालन करें और जिन भी अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारी निर्वाचन के समय दी गई है उसका सत प्रतिशत निर्वहन करें उन्होंने नोडल अधिकारियों व अन्य अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है उन जिम्मेदारियां व दायित्व के प्रति रूबरू कराया उन्होंने कहा इलेक्शन में जितना रिवीजन होगा उतना ही अच्छा होगा ओर अधिकारी उतना ही अच्छा कार्य करेंगे आसानी से करेंगे आपको जो जिम्मेदारी दी गई है उसके प्रति अलर्ट रहे इलेक्शन के समय में अपने कार्य को बहुत ही सरलतापूर्वक कर सके उन्होंने पोलिंग स्टेशन रूट चार्ट के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कई जिन भी अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारी दी गई हैं उन्हें तत्परता के साथ निभाए किसी भी अधिकारी की अपने दी से संबंधित कोई भी डिमांड हो तो उसे न संकोच बता सकते हैं । उन्होंने कहा जनपद बागपत के 970210 मतदाता 515 मतदान केंद्रों के 979 मतदेयस्थलों पर 26 अप्रैल को मतदान करेंगे।
जनपद बागपत में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए तीन विधानसभा बड़ौत,छपरौली, बागपत के 970210 मतदाता कुल 515 मतदान केंद्रों के 979 मतदेय स्थलों पर मतदान करेंगे जिसमें पुरुष मतदाता527802, महिला मतदाता 442372 है अन्य मतदाता 36 ,दिव्यांग मतदाता 5722 80 प्लस के मतदाता 17651 है ।
अतुल कुमार अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मतगणना एवं प्रशिक्षण केंद्रों पर टेंट फर्नीचर बैरिकेडिंग साउंड एवं विद्युत व्यवस्था, के वी सिंह जिला पूर्ति अधिकारी बैठक प्रशिक्षण मतदान मतगणना के दौरान जलपान व्यवस्था ,तूलिका शर्मा जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी दिव्यांग मतदाताओं के मतदान की सुविधा ,राहुल भाटी जिला सूचना अधिकारी जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी एमसीएमसी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की समस्त नोडल अधिकारी अपने सहयोग के लिए न्यूनतम आवश्यकता अनुसार कर्मचारी स्टाफ की तैनाती अपने स्तर से करेंगे तथा उसकी सूची मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने में अपनी पूर्ण भूमिका निभाएं उन्होंने कहा कि जो नोडल प्रभारी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्भन नहीं करेगा उस पर जिम्मेदारी तय करते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाएगी इलेक्शन मोड में रहे अफसर जिला मुख्यालय ना छोड़े अधिकारी आदर्श आचार्य संहिता का करते रहे पालन छोटी-छोटी बातों पर बनाए रखें निगरानी उड़न दस्ता टीम अपने कार्यों के प्रति रहे सचेत 26 अप्रैल के लिए लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी लेने के लिए सभी को करें प्रेरित वोटर लिस्ट में जिसका हो नाम वह 26 अप्रैल को अपने मतदान केंद्र पर अवश्य करें मतदान।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/ राजस्व पंकज वर्मा,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,अपर जिलाधिकारी न्यायीक सुभाष अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ,समस्त एसडीएम ,जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:झारखंड@25 : अनंत संभावनाओं की ओर।

rktvnews

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने थाईलैंड के प्राचीन शहर अयुत्या का दौरा किया, जिसका नाम भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या के नाम पर रखा गया है।

rktvnews

भारतीय नौसेना द्वारा 14 दिसंबर, 2023 से 23 मार्च, 2024 तक संचालित किये जा रहे समुद्री सुरक्षा अभियान (‘ऑपरेशन संकल्प’)

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:एक शाम रफी के नाम” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

बक्सर:महर्षि श्याम सुंदर दास +2 उच्च विद्यालय चक्की में आयोजित हुआ शिक्षा संवाद।

rktvnews

Leave a Comment