RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने वैशाली जिले के औद्योगिक क्षेत्र राजापाकर का किया दौरा।

प्रस्तावित NIFTEM स्थापना को लेकर अहम दौरा।

बिहार के खाद्य प्रसंस्करण इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)14 अप्रैल।बिहार के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने वैशाली जिले के औद्योगिक क्षेत्र, राजापाकर का दौरा कर प्रस्तावित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (NIFTEM) की स्थापना से जुड़ी प्रगति की समीक्षा की।
दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और संस्थान की स्थापना संबंधी तैयारियों का विस्तृत आकलन किया। यह संस्थान क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस दौरे का नेतृत्व उद्योग विभाग, बिहार सरकार के सचिव एवं BIADA तथा IDA के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने किया। उन्होंने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अधिग्रहण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की संभावना है। इसके उपरांत समयबद्ध तरीके से भूमि आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
इस अवसर पर भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव देवेश देवल, NIFTEM के निदेशक एच. एस. ओबेरॉय सहित वैशाली जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
वैशाली में NIFTEM की प्रस्तावित स्थापना से बिहार के खाद्य प्रसंस्करण इकोसिस्टम को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह संस्थान नवाचार को बढ़ावा देने, कौशल विकास को सुदृढ़ करने तथा राज्य में कृषि-आधारित औद्योगिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।

Related posts

भोजपुर:ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट 03 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था एवं CCTV के घेरे स्ट्राँग रूम में सुरक्षित: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

मुख्यमंत्री के साथ स्पेशल ऑलिंपिक के पदक विजेताओं ने रोपे पौधे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध अभिनेता और पूर्व सांसद श्री इनोसेंट वरिद थेकेथला के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 16 प्रत्याशियों एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 17 प्रत्याशियों ने किये नामांकन।

rktvnews

हाथ से बुने खादी के राष्ट्रीय झंडे!भारतीय झंडा संहिता, 2002 में संशोधन।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष कोहिमा में सीपीए इंडिया क्षेत्र ज़ोन-III के 22वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment