RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक संपन्न।

मध्याहन भोजन के जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की भी हुई समीक्षा, दिए गयें आवश्यक निदेश।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)25 अप्रैल।समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा एक-एक कर शिक्षा विभाग के विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। पी०एस० पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग -सह- मॉनिटरिंग कमिटि हेतु बैठक में बिन्दुवार समीक्षा की गई, जिसमें विद्यालयों द्वारा एस०एम०एस० के माध्यम से मध्याहन भोजन संचालन की सूचना उपलब्ध कराने, पी०एस० पोषण (मध्याहन भोजन) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रखण्डवार खाद्यान्न वितरण, पी०एस० पोषण (मध्याहन भोजन) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 का माहवार ऑन लाईन डाटा एंट्री, प्रखण्ड स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमिटि की बैठक की समीक्षा एवं गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में किचेन-सह-स्टोर मरम्मति की अद्यतन स्थिति आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गयें। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 में वार्षिक कार्य योजना बजट के लिए मध्याह्न भोजन योजना अंतगर्त बजट पर चर्चा किया गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत शिक्षकगण मौजूद थें।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 15 दिसंबर 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:31 जनवरी 24

rktvnews

भोपाल:खेल महोत्सव मानवीय संकल्प, आत्मविश्वास और अदम्य साहस का प्रदर्शन : राज्यपाल

rktvnews

आईएफएफआई ने राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत कुशलापूर्वक रिस्टोर की गई सात क्लासिक फिल्मों की स्क्रीनिंग का उत्सव मनाया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

बक्सर:पंचायत सरकार भवन से पंचायत की सरकार संचालित करें : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment