RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर जिले के स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने कैंडल मार्च निकाल मतदाताओं को किया जागरूक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 18 मार्च। 17 मार्च 2024 को बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत संध्या में पदाधिकारियों, समाजसेवी एवं अन्य के द्वारा समाहरणालय परिसर से मॉडल थाना तक पैदल कैंडल मार्च निकाल कर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करते हुए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।
मतदाता जागरूकता कैंडल मार्च समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक, ज्योति प्रकाश चौक होते हुए मॉडल थाना पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
कैंडल मार्च में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा,बक्सर के साथ रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एवं सचिव तथा अन्य उपस्थित थे।
तत्पश्चात जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मॉडल थाना के पास विभिन्न कार्यक्षेत्र की महिलाओं यथा सफाईकर्मी, कार्यालय परिचारी, वरीय अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा, सीनियर महिला अधिवक्ता दीपिका कुमारी केशरी, एनएसएस टीम लीडर सह समाजसेवी सुन्दरम कुमार, मीडिया शिव दयाल पांडे, राजू कुमार, शशांक शेखर के द्वारा केक कटिंग कर स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

Related posts

अक्षय कुमार और अरशद वारसी का धमाकेदार मज़ाक-मस्ती वाला जॉली वर्सेस जॉली वीडियो; हँसी से हो जाओगे लोटपोट।

rktvnews

किसानों के लिए समर्पित है मोदी सरकार: केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह

rktvnews

भोजपुर: 29 अगस्त को श्री विज्ञानदेव जी महाराज का होगा सत्संग।

rktvnews

केंद्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण इंजीनियरिंग संगठन द्वारा “जल आपूर्ति और उपचार” पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री जी के विजन को जमीनी धरातल पर प्रभावी ढंग से उतारने वाला प्रदेश है उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

rktvnews

निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment