RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नव नियुक्त 2901 आयुष चिकित्सकों तथा 219 सहायक अभियंताओं को प्रदान किया नियुक्तिपत्र।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा)14 मार्च। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों अनीता कुमारी, अफसानाबेगम, यशवंत कुमार, श्वेता रंजन, हरिशंकर चौबे, डॉ० भारती कुमारी,उदयकुमार मिश्रा, बबीता कुमारी, संगीता कुमारी,प्रवीण कुमार, स्मृता श्री,अब्दुल कलाम, बुशरा हयात, राहत जहाँ को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्रप्रदान किया। मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत सहायक अभियंता नीरज कुमार,अमित कुमार, निवेदिता भारती, संगीता रानी सिन्हा एवं विकास कुमार गुप्ता को भी सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तथा नगर एवं आवास विभाग केमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों एवं सहायक अभियंताओं को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 2901 नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों तथा नगर विकास एवं आवास विभागके अंतर्गत 219 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हरित पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपककुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, स्वास्थ्यविभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधानसचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेषकार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह, राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक पदाधिकारी सुहर्ष भगत, बी०एम०एस०आई०सी०एल0 के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार, बिहार एड्सकंट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण एवंनवनियुक्त आयुष चिकित्सकगण एवं सहायक अभियंतागण उपस्थित थे।

Related posts

रोहतास: जिले में LPG सिलेंडरों की नहीं है किल्लत,पर्याप्त मात्रा में है उपलब्ध, डीएम की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

समरसेबुल मोटर व पंखी चोरी के अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस ने विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में अफ्रीकी क्षेत्र के वरिष्ठ सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर प्रथम दो-सप्ताह के प्रगतिशील नेतृत्व विकास कार्यक्रम के दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजन द्वारा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 नवंबर को ओडिशा दौरे पर।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दुमका:आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2026 को लेकर समाहरणालय सभागार में कोषांगों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment