RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन की बैठक संपन्न।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 मई। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन, भोजपुर की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा जिला खनिज फाउण्डेशन मद से चयनित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई तथा पूर्व की बैठकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जीविका एवं कल्याण से संबंधित स्वीकृत योजनाओं का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला खनिज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलान्तर्गत स्वास्थ्य केन्द्रों की चाहरदीवारी निर्माण कार्य, आँगनबाड़ी केन्द्रों के जीर्णोद्धार कार्य तथा चिन्हित स्थलों पर हाई मास्ट लाइट का अधिष्ठापन किया गया है, जिससे दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में कमी आई है एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा बताया गया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं उच्च विद्यालयों को मॉडल स्कूल की तर्ज पर विकसित करते हुए डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रूम, प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे छात्र-छात्राओं के लर्निंग आउटकम में वृद्धि हुई है।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस०, भोजपुर द्वारा बताया गया कि जर्जर अवस्था में स्थित आँगनबाड़ी केन्द्रों का जीर्णोद्धार कार्य जिला खनिज फाउण्डेशन, भोजपुर मद से कराया गया है।
कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, आरा द्वारा बताया गया कि खनन प्रभावित प्रखण्डों के 40 स्थलों पर चापाकलों का अधिष्ठापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 75 नए स्थलों पर चापाकल अधिष्ठापन हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
आरा सदर स्थित बाजार समिति परिसर में जीविका मार्ट का निर्माण कार्य कराया गया है, जिससे आमजन को उचित मूल्य पर आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व), भोजपुर, उप विकास आयुक्त-सह-अपर समाहर्ता (PGRO), भोजपुर, निदेशक, डी०आर०डी०ए०, भोजपुर, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, भोजपुर के प्रतिनिधि, सिविल सर्जन, भोजपुर, जिला लेखा पदाधिकारी, भोजपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भोजपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी, भोजपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : सभी के सहयोग से होगा रायगढ़ का विकास: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कालेज के अनिल कुमार राय की सेवा निवृत्ति पर प्राचार्या द्वारा किया गया सम्मानित।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:राजू यादव होंगे इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले के तरारी विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार।

rktvnews

दरभंगा:मद्यनिषेध द्वारा होली पर्व एवं लोक सभा आम निर्वाचन को लेकर वाहन जाँच के क्रम में अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार।

rktvnews

सिवान:पंचायत सरकार भवन एवं उच्च विद्यालय धनौती के समीप निर्माणाधीन खेल मैदान का जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment