RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पूर्वी चंपारण:” मेरा पहला वोट, देश के लिए ” जागरूकता कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)”14 मार्च ।मेरा पहला वोट, देश के लिए ” जागरूकता कार्यक्रम का मोतिहारी स्थित एमएस कॉलेज से शुभारंभ किया गया। पहली बार मतदाता बने युवा वोटर्स को मतदान प्रक्रिया में सम्पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए। एमएस कॉलेज के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्रों के बीच जिला स्वीप कोषांग के द्वारा मतदान जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकरी-सह- जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी सहित कॉलेज के प्रोफेसर एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
यहाँ पर छात्रों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधि के चुनाव का महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार है। मतदाता का एक-एक मत कीमती है। जिलाधिकारी ने कहा पहली बार मतदाता बने युवाओं को गर्व करना चाहिए कि उन्हें भी मताधिकार प्राप्त हो गया है। जिलाधिकारी ने सभी से मतदान प्रक्रिया में जोर-सोर से हिस्सा लेने, अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं अपने परिवार के अन्य सदस्यों, संगी-साथियों एवं आस-पास के लोगों को मताधिकार की जानकारी देने और मतदान के दिन मतदान करने के लिए प्रेरित करने का अहवान किया।
जिलाधिकारी ने कहा अभी भी जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वे लोग प्रपत्र 06 भरकर बीएलओ अथवा ऑनलाईन वोटर हेल्प लाईन ऐप के माध्यम से नाम जुड़वा ले। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2024 को जिनकी आयु 18 वर्ष हो रही है वे सभी लोग अपना-अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोंगों को मतदान प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शपथ दिलायी गयी। भारत निर्वाचन आयोग का युवाओं के लिए संदेश’ मेरा पहला वोट देश के लिए’ का अनावारण किया गया। यहाँ पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने खुद ही हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। इसमें सभी वरीय पदाधिकारी, प्रध्यापक एवं बच्चों ने भाग लिया। कॉलेज परिसर में हीं सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था जहाँ सभी लोगों ने सेल्फी ली। बच्चों ने सेल्फी लेकर उसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया। मेरा पहला वोट देश के लिए कार्यक्रम जिला के सभी कॉलेजों में चलायी जाएगी जिसका रोस्टर बनाया जा रहा है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस कर्मियों के अथक समर्पण की सराहना की।

rktvnews

भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा, भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (लेखा) और भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (यातायात) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

राष्ट्रपति ने हैदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में उद्यान उत्सव के दूसरे संस्करण के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया।

rktvnews

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने श्रीराम ओनरशिप ट्रस्ट द्वारा श्रीराम इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तस्करी की गई कलाकृतियों की वापसी के लिए अमेरिका को धन्यवाद दिया।

rktvnews

इस्सयोग भवन’ में 180कन्याओं और ‘बाल-भैरव’ का किया गया पूजन, दी गयी भेंटें!सपन्न हुई 24 घंटे की अखंड-साधना ।

rktvnews

Leave a Comment