RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सचिवालय में सैन्य धाम निर्माण के संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

RKTVNEWS/देहरादून (उत्तराखंड)13 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सैन्य धाम निर्माण के संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस कार्य मे अब और अधिक विलम्ब न हो इसके लिये सैनिक कल्याण मंत्री को सैन्य धाम के निर्माण कार्यों का निरन्तर अनुश्रवण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाये जाने का प्रस्ताव बनाए जाए। उन्होंने कठुआ, जम्मू कश्मीर में शहीद प्रदेश के पांचों वीर शहीदों के आश्रितों सहित इस तरह के समस्त मामलों में सरकारी सेवा में सेवायोजित करने की कार्यवाही तत्काल करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने इस तरह के प्रकरणों में भविष्य में ऐसी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये कि सरकारी सेवा में सेवायोजित करने का कार्य बिना विलंब के किया जाये तथा इसके लिये समय सीमा तय कर दी जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांचों शहीदों के गांवों के आस-पास सड़क व स्कूलों के नाम इन वीर शहीदों के नाम पर रखे जाने की भी शीघ्र कार्यवाही अमल में लाए। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण के पश्चात एम.डी.डी.ए. को उसके रखरखाव व संचालन की जिम्मेदारी दी जाए।
उन्होंने सैन्य धाम के निर्माण में आ रहे भूमि विवाद के समाधान हेतु जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। सैन्य धाम सैनिकों के सम्मान तथा राज्य की समृद्ध सैन्य परंपरा का भी प्रतीक है, यह हमारे युवाओं का भी प्रेरणा स्थल बनेगा।
बैठक में सैन्य धाम के 500 मी. की परिधि में निर्माण कार्य प्रतिबन्धित किये जाने संबंधी जारी आदेश को निरस्त किये जाने तथा इस व्यवस्था को युक्ति संगत बनाये जाने पर भी निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशू, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, एम.डी. पेयजल निगम रणवीर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए. बंशीधर तिवारी, जेओसी सब एरिया मे.ज. आर.प्रेम राज, एम.डी. उपनल ब्रिगेडियर (से.नि.) जे.एन.एस. विष्ट,, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ब्रिगेडियर (से.नि.) अमृतलाल सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आयुष की बुनियादी संरचना में मजबूती लानी होगी ताकि जनसंख्या का बड़ा भाग आयुष सेवाओं का लाभ उठा सके।

rktvnews

हर घर जल” योजनांतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी जनपद स्तरीय कार्यशाला का कलेक्ट्रेट लोक मंच पर किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : थानाध्यक्ष ने शाहपुर व रानीसागर मे पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च।

rktvnews

यौगिक जाॅगिंग से हड्डियाँ एवं सन्धियाँ बलिष्ठ व नीरोग हो जाती है:योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य

rktvnews

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने जनपद अन्तर्गत संचालित आधार केंद्रों में नेपाली नागरिकों के गलत तथ्यों के आधार पर आधार कार्ड निर्गत की जांच के दिए आदेश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 दिसंबर 24

rktvnews

Leave a Comment