RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोतम द्वारा पौड़ी के प्रेक्षागृह में मतदाता जागरूकता मेला (स्वीप मेला) का शुभांरभ किया गया।

देहरादून/उत्तराखंड 21 फरवरी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोतम द्वारा पौड़ी के प्रेक्षागृह में मतदाता जागरूकता मेला (स्वीप मेला) का शुभांरभ किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित सभी अधिकारियों व आमजन को मतदान की शपथ दिलाते हुए अनिवार्य रूप से अपने मतदान का प्रयोग करने की अपील की। इसके पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में स्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में वार्ता की गई। इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी की टीम जनपद पौड़ी के मतगणना स्थल राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी का स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित नोडल अधिकारियों से तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

Related posts

भोजपुर: आरा में जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज द्वारा एक दिवसीय रोबोटिक्स कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बांग्लादेश वायु सेना (बीएएफ) के कर्मियों ने अपना स्थापना दिवस मनाने के लिए नागालैंड के दीमापुर का दौरा किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर हेली सेवाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की।

rktvnews

स्वच्छोत्सव-2023-1,000 शहरों को अक्टूबर 2024 तक 3 सितारा कचरा मुक्त शहर बनाने का लक्ष्यः हरदीप एस. पुरी

rktvnews

केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने भारतीय डाक सुधारों की समीक्षा की: तकनीक-संचालित सुधार ने गति पकड़ी।

rktvnews

नितिन गडकरी ने कर्नाटक के बागलकोट और बेलगावी जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग- 748ए के बेलगाम-हुंगुंड-रायचूर खंड के 4-लेन के लिए 2675.31 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment