RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का शाखा सम्मेलन सदर अस्पताल परिसर में संपन्न।

नई कमेटी में अध्यक्ष सोनू कुमारी, मंत्री रमाकांत सिन्हा कोषाध्यक्ष गुड़िया कुमारी निर्वाचित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 नवंबर।17 नवंबर को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ , विशेष शाखा सदर अस्पताल आरा का 13वां शाखा सम्मेलन सदर अस्पताल के प्रांगण में राजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन में सदर अस्पताल आरा से जुड़े हुए कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के तौर पर सिविल सर्जन भोजपुर एवं उपाधीक्षक सदर अस्पताल आरा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल चिकित्सा संघ के महामंत्री सुबेश सिंह ने कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज सरकार की गलत नीतियों का परिणाम राज्य के कर्मचारी भुगतने पर मजबूर हैं। इन्होंने कहा कि बिहार में सितंबर 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों का पेंशन छीन कर राज्य सरकार ने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी को समाप्त कर दिया ।इसके खिलाफ बिहार के कर्मचारी भी देशभर के कर्मचारियों के साथ आगामी संघर्ष में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कोविद के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर मानवता के मंदिर को बचाने में संघर्ष करने वाले अस्पताल कर्मियों का 18 महीने का महंगाई भत्ते की किस्तों को सरकार द्वारा अभी तक मुक्त नहीं किया गया है। जिससे आम कर्मचारियों की बीच गहरी नाराजगी है। ठेका संविदा की नीति लाकर राज्य के पढ़े-लिखे नौजवानों को कम मजदूरी पर बहाल कर उनके श्रम का शोषण किया जा रहा है जो सही नहीं है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी लगातार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करते रहने के कारण कर्मचारी ठगा सा महसूस कर रहे हैं। नई सरकार के गठन के पश्चात संघ सरकार से इन मांगों पर विचार के लिए वार्ता आयोजित कराएगा।
सम्मेलन के दौरान विशेष शाखा का आगामी सत्र के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। श्रीमती सोनू कुमारी को अध्यक्ष रमाकांत सिंह को मंत्री तथा गुड़िया कुमारी को कोषाध्यक्ष सहित अन्य को विभिन्न पदो पर निर्वाचित किया गया।

Related posts

बक्सर डीएम ने स्वास्थ कारणों का हवाला दे चुनावी कार्यों से दूर रहने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों के स्वास्थ्य जांच के दिए आदेश!06 और 07 मई को होगी जांच।

rktvnews

भोजपुर क्रीड़ा भारती कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:3 मार्च की जन विश्वास रैली की तैयारी को लेकर माले ने निकाली प्रभातफेरी।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा आपातकाल को काला दिवस के रुप मे मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर: बिहार सरकार आचार संहिता लागू होने के पूर्व करे ,शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण की घोषणा नहीं तो आंदोलन और होगा तेज : धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

चतरा:गिद्धौर प्रखंड के गिद्धौर पंचायत व हंटरगंज प्रखंड के बलुरी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment