RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)11 मार्च।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी गई।
उक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से अबुआ आवास,भूमि विवाद, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग उपकरण, राशन कार्ड से संबंध समेत अन्य मामले शामिल है। उपायुक्त ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदन का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया। इसके पश्चात उपायुक्त ने अपने कार्यालय से निकल मिलने आए आमजनों के बीच जाकर एक एक कर सभी की समस्याओं को सुन कहा नियमसंगत मामले का निष्पादन किया जाएगा।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।
