RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मध्यप्रदेश:पंडित भैयालाल शुक्ल स्मृति टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर उप मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कार वितरण।

भोपाल/मध्यप्रदेश 25 दिसंबर।पंडित भैयालाल शुक्ल की स्मृति में विश्वविद्यालय स्टेडियम में आयोजित टेनिस बाल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्ले इंडिया सुपर किंग्स जैतवारा टीम को विजेता ट्राफी एवं एक लाख रूपये का पुरस्कार प्रदान किया। टूनामेंट में कोनिया इलेवन त्योंथर की टीम उप विजेता रही।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर पर कहा कि सामाजिक एकता और भाई चारा बनाने के माध्यम खेल होते हैं। खेल एक ऐसी विधा है जिसमें हारने वाला व्यक्ति भी जीतने वाले को गर्मजोशी से बधाई देता है। खेलों में हार से भी सीख लेने की जरूरत होती है और दुगने उत्साह से आगे की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का जज्बा हो तो सफलता जरूर मिलती है। शुक्ल ने कहा कि रीवा में पहले से भी खेलों की गतिविधियां आयोजित होती रही हैं। अतिरिक्त संसाधन भी उमुहैया करवाकर खिलाड़ियों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं जिससे खेलों के माध्यम से भी रीवा का नाम आगे बढ़े। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि आप खेले हम सुविधाएं देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि रीवा में खेलों का माहौल है। यहां के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में देश एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं। तेजी से बढ़ते रीवा में वह दिन दूर नहीं जब यहां भी क्रिकेट के आईपीएल के मैच हो सकेंगे। रीवा से लगे भांटी में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट ग्राउंड बन गया है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हमारे पूज्य पिताजी की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन के लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं जो 8 वर्षों से प्रतिवर्ष इसका आयोजन करते आ रहे हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि हमारे पूज्य पिता जी का व्यक्तित्व विशाल एवं प्रभावशाली था। उनके कार्यशैली कि प्रतिष्ठा थी तथा उन्हें देने में ही संतोष मिलता था। वह त्याग की मूर्ति एवं श्रद्धा के केन्द्र थे उनके पुण्य प्रताप से ही मुझे जीवन में सफलतायें मिल रही हैं।
इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि पंडित भैयालाल शुक्ल की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन एक अच्छा कार्य है। स्वर्गीय श्री शुक्ल ने हमेशा लोगों की तन, मन, धन से मदद की।
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर लकी ड्रा भी निकाला गया जिसमें आराध्य जायसवाल को सायकिल तथा दिलीप प्रजापति को क्रिकेट किट का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर शिवेन्द्र सिंह, समाजसेवी राजेश पाण्डेय, पूर्व पार्षद सतीश सिंह, शिवदत्त पाण्डेय, रविकांत द्विवेदी, चंदूलाल खुशलानी सहित आयोजन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी जन उपस्थित रहे।

Related posts

हनुमानगढ़:नगर परिषद् की पेराफेरी वाली 17 ग्राम पंचायतो से कचरा संग्रहण के एमओयू पर बनी सहमति!स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत जिला स्तरीय बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:गणतंत्र दिवस परेड के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर किया गया चयन : समन्वयक डा साधना रावत

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अखिल भारतीय योनेक्स सनराइज सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेताओं को सम्मानित किया।

rktvnews

भोपाल:विकास और पर्यावरण संरक्षण की योजनाओं में सामंजस्य आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सारण:दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु डीएम व एसपी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक।

rktvnews

गिरीडीह: नगरपालिका चुनाव प्रचार थमा, उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment