RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

देहरादून:आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में 40 पेटी अवैध इंपोर्टेड अंग्रेजी शराब किया गया बरामद।

देहरादून/उत्तराखंड 29 जनवरी।आबकारी आयुक एच० सी० सेमवाल द्वारा अवैध शराब के संचरण पर लगातार निगरानी रखे जाने के निर्देशों के अनुरूप आज 29 जनवरी 2024 को आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा आबकारी निरीक्षक प्रेरणाबिष्ट के नेतृत्व में सहस्त्रधारा रोड पर स्थित एक मकान की तलाशी लेने पर वहाँ खड़ी कार संख्या यूके-07-X-0576 Hyundai Verna से 6 पेटी अवैध विदेशी शराब पकड़ी गई। अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा रायपुर, लाडपुर स्थित घर में भारी मात्रा में अवैध इंपोटेंड शराब का जखीरा होने की जानकारी मिली, अभियुक्त की जानकारी पर उक्त घर में छापा मारने पर चंडीगढ़ राज्य से तस्करी कर लाई गई विभिन्न महंगी अंग्रेजी शराब बेलेंटाइन, जेगरमिस्टर, जैकब ग्रीक, ब्लैक लेबल रॉयल स्टेज आदि इंपोटेंड ब्रांड की 34 पेटियों की बरामदगीहुई है।
इस प्रकार आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में कुल 40 पेटी अवैध इंपोर्टेड अंग्रेजी शराब की बरामदगी की गई है। जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। अवैध शराब के गोदाम से बरामद इंपोर्टेड अंग्रेजीशराब के प्रकरण में अभियुक्त चंदन मिश्रा पुत्र संजीव मिश्रा निवासी शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश पर धारा 63आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, हेड कांस्टेबलअर्जुन सिंह, आशीष प्रकाश, प्रदीप दयाल उपस्थित रहे।

Related posts

ग्वालियर:प्रतिबंध के बावजूद नलकूप खनन की जुर्रत करना भारी पड़ा।

rktvnews

नई जनता चुनने की कवायद!

rktvnews

पबित्रा मार्गेरिटा ने वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

चतरा:झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम : उपायुक्त ने बोड़ाम प्रखंड के लायलम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:स्वास्थ्य मंत्री ने किया मॉडल सदर अस्पताल का शुभारंभ, 27 नए एचडब्ल्यूसी की भी सौगात।

rktvnews

Leave a Comment