RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट की बैठक संपन्न।वित्तीय वर्ष 22-23 का आय व्यय किया गया प्रस्तुत।मंदिर निर्माण हेतु श्रद्धालुओं ने दिए 41 लाख रुपए।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19अप्रैल।शहर के शिशमहल चौक स्थित श्री हरखेन कुमार जैन धर्मशाला में मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट की विशेष बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश ने की। बैठक में मंदिर के नव निर्माण तथा धन संग्रह आदि पर विस्तृत चर्चा करते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देशभर के दानदाताओं ने मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट पर भरोसा जताते हुए भरपूर सहयोग व दान की शुरुआत कर दिया है, जिसके बदौलत आज मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट मंदिर के नव निर्माण एवं श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के लिए प्रयासरत है। वर्ष 2022-23 में मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के एचडीएफसी बैंक तथा दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में कुल 41 लाख 04 हजार 108 रुपए दान स्वरूप आए, जिसमें मंदिर के पुराने ढांचे को ध्वस्त करने, देवताओं की मूर्ति स्थानांतरित संबंधित पूजा, दशहरा पूजा, काल भैरव के गुंबद की पूजा, रामनवमी पूजा एवं सैलरी आदि में 4 लाख 82 हजार 833 रुपए खर्च हुए। ट्रस्ट के दोनों बैंक खातों में 31 मार्च 2023 को 36 लाख 21 हजार 275 रुपये 67 पैसे शेष जमा राशि है। बैठक में सचिव अरविंद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष श्रवण जालान, पूर्व विधान पार्षद लालदास राय, सूर्यभान सिंह, आदित्य विजय जैन, कावेरी मोहन, पुजारी रंगनाथ मिश्रा, संजय मिश्रा, मनोज पांडेय, संतोष कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, ई. जीतू सिंह, सुरेश प्रसाद, डॉ. पी. सिंह, डॉ. विजय गुप्ता, चंद्रदेव सिंह उर्फ मालिक यादव, जयशंकर तिवारी, अभिषेक कुमार उर्फ बबलू, नवीन प्रकाश, जीतू चंद्रवंशी, राजीव रंजन, रवि कुमार, नरेश कुमार आदि थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर का भारत की पहली आधिकारिक यात्रा के आगमन पर स्वागत किया।

rktvnews

गढ़वा:आत्मा शासकीय निकाय की बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:राशन कार्ड से गरीब लोगों का नाम नहीं कटना चाहिए : राजेश्वर पासवान

rktvnews

आरा रमना चर्च में मदर्स डे पर आयोजन।

rktvnews

पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ फेलिक्स दा नोब्रेगा ने शिष्टाचार भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment