RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)08 मार्च।जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।
बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि ग्राम कचहरियों से चयनित सुलहयोग्य मुकदमों के अभिलेख को निर्धारित बेंच के समक्ष प्रस्तुत करायें।
राष्ट्रीय लोक अदालत के पीठ के समक्ष पक्षकारों को उपस्थित कराकर मामलों का निपटारा करायें।ग्राम कचहरी के मामलों के निपटारे के लिए दरभंगा,बेनीपुर एवं बिरौल न्यायालय में बेंच का गठन किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि सभी पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव को जिम्मेवारी दें ताकि किसी पक्षकार को कोई परेशानी नहीं हो। बैठक में अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव सहित हायाघाट,हनुमाननगर,तारडीह,बेनीपुर, बहेड़ी,बहादुरपुर, सिंघवर,कुशेश्वरस्थान एवं बिरौल के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:बाँकीबेरा जलाशय में महाझिंगा बीजों का किया गया संचयन।

rktvnews

पटना:एसआरपी कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

एपस्टीन का काला जाल: मोदी के नाम पर वैश्विक साजिश?

rktvnews

रोहतास: पटेल सेवा संघ के कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार: पटना:मत्स्यपालन के क्षेत्र में ड्रोन का उपयोग एवं प्रत्यक्षण‘‘विषय पर कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्वागत यात्रा में उज्जैन में उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

Leave a Comment