RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी में खेलो इंडिया मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण किया।

युवाओं के लिए बेहतर खेल सुविधा की दिशा में बड़ा कदम।

स्टेडियम में बैडमिंटन गेम वर्तमान में सक्रिय रूप से संचालित मिला।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)02 मई।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज ग्राम पंचायत मीतली में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल विभाग उत्तर प्रदेश तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित खेलो इंडिया मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को जानकारी दी गई कि इस आधुनिक स्टेडियम में बैडमिंटन गेम वर्तमान में सक्रिय रूप से संचालित हो रहा है। साथ ही, शीघ्र ही वेटलिफ्टिंग, जूडो, वॉलीबॉल, कुश्ती आदि इनडोर खेलों की शुरुआत भी की जाएगी। वर्तमान में 45 खिलाड़ी इस केंद्र में पंजीकृत हैं और नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
इस मल्टीपरपज हॉल का निर्माण ₹3 करोड़ 32 लाख की लागत से किया गया है, जो कि जनपद बागपत के युवाओं के खेल एवं शारीरिक विकास हेतु एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह केंद्र प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करेगा।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को खिलाड़ियों की सुविधा, खेल सामग्री की गुणवत्ता और प्रशिक्षण की नियमितता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम जनपद के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा तथा खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करेगा।
यह पहल न केवल क्षेत्रीय प्रतिभाओं को उभारने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि प्रदेश एवं राष्ट्र को सशक्त युवा प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मल्टीपरपज हॉल में इंडोर गेम के लिए जो कुश्ती आदि गमों के लिए जो सामग्री आई है उसे तत्काल लगाकर अन्य गेम भी स्टार्ट कराए जाएं।

Related posts

भोजपुर:”वोटर अधिकार यात्रा”में दिखेगा जन समर्थन,बदलाव का बज चुका है बिगुल: सुदामा प्रसाद

rktvnews

रायपुर : विद्यार्थियों की उपलब्धियां, कठिन परिश्रम, समर्पण, शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण : राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय तथा पटना संग्रहालय को जोड़नेवाले निर्माणाधीन टनल, एवं पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों की प्रगति का लिया जायजा।

rktvnews

मेधा पाटकर को मानहानि मामले में सजा देने के फैसले का विरोध किया लोकतांत्रिक जन पहल ने।

rktvnews

पटना:बिजली दरों में बढ़ोतरी जनता के साथ धोखा, 125 यूनिट मुफ़्त बिजली का वादा पूरा करे सरकार: कुणाल

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा” विभाजन के बाद इस क्षेत्र में विस्तारित और बहुत दूर तक संपर्क सुविधा बहाल करने की भारत की कल्पना को साकार करता है।

rktvnews

Leave a Comment