RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सीएमआर प्राप्ति की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)07 मार्च।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सीएमआर प्राप्ति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि अब तक कुल 19228 मैट्रिक टन चावल राज्य खाद्य निगम के गोदाम में विभिन्न पैक्स/व्यापार मंडलों के द्वारा जमा किया गया है। जो कुल मात्रा का 47 प्रतिशत होता है।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा सी0एम0आर0 कम आपूर्ति होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी। साथ ही बैठक में उपस्थित जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि 31 मार्च 2024 तक शत-प्रतिशत सी0एम0आर0 जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। धान अधिप्राप्ति लक्ष्य के विरूद्ध मात्र 35 प्रतिशत लगभग ही धान का क्रय हो पाया है।
बैठक में अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एमएसएमई फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, एमएसएमई फार्मा क्षेत्र में स्व-नियमन की आवश्यकता पर जोर दिया ।

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने 54वें आईएफएफआई में मनमोहक ‘इन कन्वर्सेशन’ सत्र आयोजित किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने आज हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बालावाला स्थित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

वन महोत्सव के अवसर पर जिले में15 लाख लगाए जायेंगे पौधे:जिलाधिकारी उदिता सिंह

rktvnews

Leave a Comment