RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

बक्सर: जिला प्रशासन ने आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही के खिलाफ 22 पर प्राथमिकी के दिए आदेश,सभी VLE को समय से केंद्र पर पहुंचने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)07 मार्च।आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना केन्द्र और राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसमें हर पात्र लाभार्थियों को 5 लाख रूपये तक का मुफ्त ईलाज सरकार की तरफ से दिया जाता है। जो किसी भी सरकारी या आयुष्मान से सूचीबद्ध अस्पताल में मुफ्त ईलाज करा सकते है। आम जनता को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सभी राशन कार्डधारियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का आदेश सभी जन वितरण प्रणाल दुकान पर VLE के माध्यम से करवाना सुनिश्चित किया है। जिसमें कई VLE सरकार के निर्देश पर भी समय पर नहीं आते है और कार्य करने से मना भी कर रहें है। जिस कारण डीलर अपने सभी राशन कार्डधारियों को जन वितरण प्रणाली दुकान पर बुलाकर वापस लौटाना पड रहा है। जिससे आम लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 22 लोगों पर प्राथमिक दर्ज करने का आदेश दिया है। सभी VLE को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 08 मार्च 2024 से जो VLE अपने निर्धारित जन वितरण प्रणाली केन्द्र पर समय से नहीं पहुँचेंगे या अनुपस्थित होंगे तो उन पर भी प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।
सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि माइक्रो प्लान के अनुसार सभी जन वितरण प्रणाली केन्द्रों पर यह देखना सुनिश्चित करेंगे कि सभी VLE अपने संबंधित जन वितरण प्रणाली केन्द्र पर पहुँचे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर 1947 में देश के विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों को नमन किया।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर निगम में मची है लूट,साफ -सफाई नदारद, सड़कें बदहाल : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

दीपावली।

rktvnews

दरभंगा:पिंक मतदान केंद्र को व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता दल को रवाना किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पीडी हिंदुजा अस्पताल के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘जीवन बचाओ और एक स्वस्थ भारत बनाओ’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

सरकार की विवेकपूर्ण मौद्रिक और व्‍यापार नीति, मजबूत आउटपुट वृद्धि के सहयोग के चलते वित्‍त वर्ष 2024 में खुदरा मुद्रास्‍फीति कम होकर चार साल के न्‍यूनतम 5.4 प्रतिशत पर आ गई।

rktvnews

Leave a Comment