RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:अत्यधिक वर्षा को लेकर उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया रजरप्पा मंदिर का निरीक्षण

सुरक्षा दृष्टिकोण से अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)20 जून।अचानक मौसम में आए बदलाव एवं अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के साथ मां छिन्नमस्ती के सिद्ध पीठ रजरप्पा मंदिर का निरीक्षण किया।
मौके पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दामोदर एवं भैरवी नदी के संगम पर बढ़े जलस्तर का जायजा लेते हुए अंचल अधिकारी चितरपुर एवं थाना प्रभारी रजरप्पा को लोगों को नदी के आसपास ना जाने देने एवं सुरक्षा दृष्टिकोण से कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं उन्होंने आम जनों से भी नदी के आसपास ना जाने एवं सावधानियां बरतने की अपील की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त में अधिकारियों को हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने एवं आकस्मिक स्थिति में किए जाने वाले कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त ने रजरप्पा मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से भी बढ़े जलस्तर को लेकर चर्चा करते हुए सावधानियां बरतने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, अंचल अधिकारी चितरपुर, थाना प्रभारी रजरप्पा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व दीपावली की राज्य और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 29 जनवरी 24

rktvnews

भोजपुर : लोडेड देशी कट्टा व कारतूस के साथ पुलिस ने किया दो अपराधियों को गिरफ्तार! करनामेपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

चतरा:आदिम जनजाति एवं अन्य से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

रोहतास:विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र एस.एस.टी. टीम द्वारा सघन जांच अभियान जारी।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला जांच अभियान!बालू लोड दो ट्रैक्टर जप्त, वाहन चालक पर हुई प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment