RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आरसेटी में योग का अभ्यास कर योग दिवस मनाया गया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 जून। शनिवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे देश भर में योग दिवस मनाया गया ।ऐसे में भोजपुर के कोईलवर अवस्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में योग का अभ्यास करके योग दिवस मनाया। जहां पर योग गुरू अभीजीत कुमार सिंह ने सबों को योगा कराया। जिसमें कपाल भारती समेत अन्य कई योग का अभ्यास कराकर उन्हें स्वस्थ रहने के गुर बतलाएं।
संस्थान के निदेशक राणा संजित ने बताया कि अगर निरोग रहना है तो योग करें और अब तो सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए योग को भी खेल में शामिल कर लिया है। ऐसे में अब मेडल लाओ नौकरी पाओ की सरकार की नीति के तहत जो योगा में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो इसमें वह आगे बढ़ सकते हैं और वैसे भी योग स्वस्थ रहने की एक कला है। हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए योग करना चाहिए।
इसके अलावा संस्थान के संकाय देवकुमार व प्रेम कुमार ने भी योगा पर प्रमुखता देते हुए कहा कि हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए अपना फिट रहने के लिए प्रतिदिन सुबह में योग करने का वक्त निकालना चाहिए। योग निरोगी काया है। इसके अलावा उन्होंने बताया की दुर्भाग्यवश आज पूरी दुनिया कई क्षेत्रों में तनाव, अशांति और अस्थिरता से गुजर रही है। ऐसे समय में योग हमें शांति का मार्ग दिखाता है। योग वह विराम बटन है, जिसकी मानवता को सांस लेने, संतुलन बनाने और फिर से पूर्ण बनने के लिए जरूरत है। इस योग से हमें धैर्य की शक्ति मिलती है आत्मविश्वास बढ़ता है और संतुलन बनता है और योग का मतलब है जुड़ना एक दूसरे से जुड़ाव होने से ही एक आत्मविश्वास जगता है और शरीर संतुलित रहता है।

Related posts

आगामी बिहार चुनावों में धनबल के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश जारी किए।

rktvnews

गढ़वा:सदर अस्पताल सभागार में स्ट्रीट फूड वेंडरों के साथ बैठक का आयोजन।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: बिहियां बना विजेता गजियापुर ने खाई मात।

rktvnews

भोजपुर : दुर्गा पूजा के मद्देनजर शाहपुर मे फ्लैग मार्च।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू के निधन पर उनके पैतृक आवास पहुंचे, दिवंगत के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर : 384 पीस फ्रूटीनुमा अंग्रेजी शराब व मोटरसाइकिल बरामद।

rktvnews

Leave a Comment