RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : केंद्र की एनडीए सरकार में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 फरवरी। राजद तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने हेतू शाहपुर पहुँचे प्रदेश राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तथा पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता का राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन की सरकार जन विरोधी है। केंद्र की भाजपा सरकार किसानों, गरीबों, मजदूरों, युवाओं और अल्पसंख्यकों की विरोधी है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार मे महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुॅच गई है। नोटबंदी और लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। सबका साथ और सबका विकास के नाम पर देश के कुछ चुनिंदा लोगों का विकास हो रहा है। इससे आम जनता का भला नहीं होने वाला है। महागठबंधन की सरकार में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में 17 महीने में जितना विकास हुआ उतना 17 साल में भी नहीं हुआ था। राजद के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार के कम अवधि के शासनकाल में 5 लाख बेरोजगार युवकों एवं युवतियों को नौकरी दी गई। जातीय जनगणना करा कर बिहार में आरक्षण की सीमा 75 प्रतिशत की गई। 94 लाख गरीबों को 2-2 लाख की राशि जीविकोपार्जन के लिए दी गई। राजद ए टू जेड की पार्टी है और सभी को साथ लेकर चलना चाहती है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी आम गरीब जनता से लेकर बुद्धिजीवी वर्ग तक सभी को न्याय दिलाना चाहती है। इस अवसर पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुजीत कुमार, महासचिव शशिकेष राय, जिला अध्यक्ष शमशेर बहादुर पांडे, प्रखंड राजद अध्यक्ष शिव प्रसन्न यादव, जिला सचिव राकेश यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद, अशोक यादव, ब्रजकिशोर पांडे, परमानंद पांडे, विजय प्रसाद, हरकेश यादव आदि  उपस्थित थे।

Related posts

मोतीहारी:प्रतिबंधित दवाओं के क्रय विक्रय पर कठोर कार्रवाई की जाए : जिलाधिकारी

rktvnews

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार अमेरिका के दौरे पर।

rktvnews

हिंदी मेरे उर बसे!

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 3.0 का किया उद्घाटन, प्रसिद्ध खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

rktvnews

जिलाधिकारी ने किया परिवहन कार्यालय का निरीक्षण,अनुपस्थित अधिकारियों का रोका वेतन!जिलाधिकारी के परिवहन कार्यालय में पहुंचने पर मचा हड़कंप।

rktvnews

भोजपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदीप नारायण दास अध्यक्ष एवं डॉ.आदित्य विजय जैन बने महासचिव।

rktvnews

Leave a Comment