
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 नवम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सहजौली गाँव के पास एक बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार शुभम श्रीवास्तव (28 वर्ष) को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर लाया गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर इलाज हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि शुभम श्रीवास्तव अपने बाइक से एक दुकान से निकल रहा था तभी बस ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है।
