RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की मुलाकात।

राजस्थान पर्यटन स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े बिंदुओं पर हुई चर्चा।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)17 मार्च । केंद्रीय पर्यटन मंत्री शगजेंद्र सिंह शेखावत के साथ उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय में सोमवार को उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने भेंट कर राजस्थान पर्यटन विकास, पर्यटन स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा की, जिनको केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने पूरी सकारात्मकता से सुना और चर्चा के बिंदुओं को अमली जामा पहनाने का आश्वासन भी देने के साथ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के बिंदुओं को समाहित करते हुए, राजस्थान में पर्यटन के विकास, नए आयाम तलाशने, सीमावर्ती इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा देने, ट्राइबल टूरिज्म और रूरल टूरिज्म को लेकर चर्चा की। साथ ही राजस्थान में माइस सेंटर्स के विकास को लेकर भी बातचीत हुई।
उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश के पर्यटन को बढ़ाने के साथ ही शेखावाटी इलाके में हवेलियों के संरक्षण एवं पर्यटन की अपार संभावनाओं पर भी चर्चा की। राजस्थान में पर्यटन की विभिन्न मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को पत्र भी सौंपा।

Related posts

बक्सर:जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत जल जीवन हरियाली दिवस मनरेगा परिचर्चा।

rktvnews

जिला नगर आयुक्त वैशाली सिंह के निर्देश पर शिकायत के लिए जारी किया नंबर,स्ट्रीट लाइट व सफाई की शिकायत 8307113197 पर कराएं दर्ज!शिकायत के 48 घंटे में सफाई व 72 घंटे के अंदर-अंदर स्ट्रीट लाइट की जाएगी ठीक।

rktvnews

एम्स से आईजीएच: चिकित्‍सक की पर्ची को संभावनाओं में बदलते युवा फार्मासिस्ट।

rktvnews

रूहानी इबादत है इस्लाम, अतीक और अमृतपाल जैसे लोग हैं देश के लिए नासूर: इंद्रेश कुमार

rktvnews

उत्साह के साथ शुरू हुई हैदराबाद में जी-20 के कृषि कार्य समूह की तीन दिवसीय बैठक।

rktvnews

डुमरांव:प्राचार्य को शुभकामनाओं का लगा तांता।

rktvnews

Leave a Comment